
Agniveer Data Leak: हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहने वाले 14 साल के एक नाबालिग पर अग्निवीरों का डेटा चुराकर डार्क वेब पर बेचने की कोशिश करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांचकर्ताओं के मुताबिक, लड़के ने एक टेस्ट वेबसाइट को हैक कर करीब 4,000 अग्निवीरों की जानकारी हासिल करने का दावा किया था। उसने इस डेटा की कीमत 500 डॉलर रखी थी। हालांकि, बरामद जानकारी असली है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी बाकी है।
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने नाबालिग के डिजिटल डिवाइस से संबंधित डेटा बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया।
केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसके तहत सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के कार्यकाल के लिए जवानों की भर्ती होती है। चयनित युवाओं को अग्निवीर कहा जाता है। संबंधित सेनाओं में तैनाती से पहले उन्हें सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।