सोनम-सिया और मुस्कान से खतरनाक निकली आगरा की रूबी, पति की लाश पर रोज 'नहाती'

Published : Jul 04, 2026, 12:03 PM IST
Agra Murder Case

सार

Agra Wife Killed Husband :उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जो राजा रघुवंशी हत्याकांड और केतन अग्रवाल मर्डर  केस से खतरनाक है। यहां कातिल बीवी पति के शव पर रोज नहाती थी।

Agra Crime News : महिलाओं को ममता-प्यार और बलिदान की मूर्ति बताया जाता है। लेकिन बीते दिनों सोनम रघुवंशी, मुस्कान रस्तोगी और हाल ही में जिस तरह से सिया गोयल ने वारदात को अंजाम दिया उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लोग हैरान थे कि एक नारी इतनी भी क्रूर हो सकती है। अब आगरा से एक ऐसी पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है, जिसकी क्रूरता इन तीनों से कहीं ज्यादा खतरनाक है।

जेठ की ट्रिक से किलर बहू का काबूलनामा

इस कातिल लेडी का पूरा नाम रूबी शर्मा है, जिसने अपने पति सुरेंद्र शर्मा को मौत के घाट उतारा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रूबी इतनी बड़ी जल्लाद निकली की पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया। ऊपर से फर्श बनवा दी और उसी बाथरूम में रोजाना नहाती। हैरानी की बात यह है कि वह डेढ़ महीने तक अपने परिवार को गुमराह करती रही। लेकिन जेठ को उस पर शक हो गया और सारी कहानी सामने आ गई।

कातिल बीवी बोली-जिंदगी बन चुकी थी नरक

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पति शराब पीकर रोज उसके साथ मारपीट करता था। उसकी जिंदगी नरक बना दी थी, वह मिन्नतें करती, लेकिन वह मारना नहीं छोड़ता था। इसलिए बेवस होकर मैंने पति को मारने की साजिश रची। युवती से सबसे पहले खीर में 18 नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं, जिससे पति की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने बच्चों को राजस्थान में रहने वाले जेठ के घर भेज दिया। ताकि बच्चों को इसकी भनक नहीं लगे। बाद में हत्या करके शव को बाथरूम में दफना दिया। कुछ दिन बाद वह भी जेठ के घर चली गई और बताया कि पति उसके साथ मारपीट करके घर छोड़कर कहीं चला गया।

पति राजस्थान तो पत्नी यूपी की रहने वाली

बता दें कि मृतक सुरेंद्र शर्मा मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था। जिसकी शादी साल 2010 में रूबी के साथ हुई थी। कातिल पत्नी रूबी इटावा की रहने वाली है, शादी के बाद वह आगरा में रहने लगे थे। उनकी दो बेटियां रिद्धी (13) और सिद्धी (9) हैं। वहीं मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा का कहना है कि छोटे भाई और बहू के बीच आए दिन झगड़ा होता था। लेकिन यह नहीं सोचा था कि रूबी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Re-NEET सक्सेस से ₹1 लाख महीने कमाई तक, MP के महादेव मंदिर की दानपेटी से निकलीं अनोखी विश लिस्ट वायरल
विदेशी मेहमान, बंद कमरा और वो खौफनाक रात... पाकिस्तानी डिप्टी PM इशाक डार के रिश्तेदार का काला राज!