Mobile Addiction: 16 साल की बेटी को मोबाइल की लत, 24 घंटे नजर रखने परिवार ने लगाए 4 बाउंसर

Published : May 04, 2026, 09:36 AM IST
Mobile Addiction: 16 साल की बेटी को मोबाइल की लत, 24 घंटे नजर रखने परिवार ने लगाए 4 बाउंसर

सार

अहमदाबाद में एक परिवार ने 16 वर्षीय बेटी की सोशल मीडिया लत से परेशान होकर ₹65,000 महीने पर 4 बाउंसर रखे हैं। लड़की के हिंसक होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद उस पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार अपनी 16 साल की बेटी की सोशल मीडिया की लत से इतना परेशान हो गया कि उसे छुड़ाने के लिए 65,000 रुपये महीने खर्च कर 4 बाउंसर काम पर रख लिए।

ये बाउंसर 2 शिफ्ट में 24 घंटे लड़की पर नज़र रखते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को मोबाइल की बुरी तरह लत लग गई थी। वह दिन-भर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती और लाइक्स गिनती रहती थी। इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर बने दोस्तों से असल में मिलने भी लगी थी।

जब भी माता-पिता उससे मोबाइल छीनने की कोशिश करते, तो वह हिंसक हो जाती थी। उसने गुस्से में टीवी जैसी चीजें अपार्टमेंट से बाहर फेंक दी थीं। एक बार तो उसने अपनी मां पर भी हाथ उठाने की कोशिश की। परेशान होकर जब परिवार उसे डॉक्टर के पास ले गया, तो उन्होंने इलाज के साथ-साथ उस पर कड़ी निगरानी रखने की भी सलाह दी। इसके बाद ही परिवार ने बाउंसर रखने का फैसला किया।

ऐसे और भी मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सूरत में 17 साल का एक लड़का गेमिंग की लत के कारण इतना गुस्सैल हो गया था कि वह अपने पिता के पालतू कुत्ते को पीटने लगा था। उस पर नजर रखने के लिए भी बाउंसर रखे गए थे। एक और मामले में, ड्रग्स की लत का इलाज करा चुके लड़के पर नजर रखने के लिए बाउंसरों को काम पर लगाया गया था, ताकि वह दोबारा उस रास्ते पर न जाए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

West Bengal Election Result 2026: भवानीपुर में काउंटिंग से पहले ही हाई वोल्टेज ड्रामा
Delhi BJP HQ Video: नतीजों से पहले जश्न की तैयारी, मेन्यू में आलू-पूड़ी से लेकर बंगाली रसगुल्ला तक