Ali Khamenei की हत्या पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही डरा देने वाली बात, PM मोदी से कर डाली ये मांग?

Published : Mar 01, 2026, 06:37 PM IST
Asaduddin Owaisi Salary

सार

Iran Israel Us War : अमेरिका और इजराइल की मिसाइलों और बम के हमले से ईरान के कई शहर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हमले को लेकर पीएम मोदी से एक अपील की है।

पूरी दुनिया में इस समय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर बात हो रही है। कुछ लग अमेरिका-इजराइल के ईरान पर किए हमले को सही बता रहे हैं। तो कुछ लोग इसकी जमकर निंदा करते हुए दोनों देशों पर तीखे प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हमले को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए मोदी सरकार से अपील की है।

ओवैसी बोले-अब ईरान भी चुप नहीं रहेगा

हैदराबाद में ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "हम ईरान पर हुए हमलों की निंदा करते हैं... अयातुल्ला खामेनेई की हत्या गैरकानूनी और अनैतिक है... वे शिया समुदाय के लोकप्रिय नेता थे। खामेनेई न केवल ईरान के सर्वोच्च नेता हैं, बल्कि पूरी इस्लामी दुनिया में, खासकर शिया समुदाय के बीच, बेहद ही सम्मानित धार्मिक प्राधिकारी हैं। अगर हमला नहीं रोका गया तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा। ईरान भी चुप नहीं रहेगा।

ईरान हमले पर पीएम मोदी से कही यह मांग

ओवैसी ने मीडिया के जरिए कहा- युद्ध समाप्त होना चाहिए और भारत को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हमें उम्मीद है कि खामेनेई की हत्या की मोदी सरकार निंदा करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि भारत को इस युद्ध को रोकना चाहिए। इसमें हमारी केंद्र सरकार को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले से भारत पर क्या असर

ओवैसी ने कहा-अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध को नहीं रोका गया तो भारत पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा। इस युद्ध से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच जाएगी। उन्होंने कहा-खाड़ी देशों में लाखों भारतीय काम करते हैं। उन पर भी इसका सीधा असर होगा। साथ ही मक्का, मदीना, दुबई, सऊदी अरब और ओमान के एयरपोर्ट्स पर हजारों भारतीय फंसे हुए हैं क्योंकि उड़ानें बंद हैं। उनको लेकर भी भारत सरकार उचित कदम उठाए। भारत सरकार इस वार को रोकने के लिए आगे आए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मौत के बाद खामेनेई के X अकाउंट से आया एक संदेश, दुनिया भर में तेजी से हुआ वायरल
Holi से पहले बड़ी राहत! UP में FREE Gas Cylinder, जानिए आपका नाम है या नहीं?