
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी यानी काशी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने और चुनाव लड़ने के सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जिसने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। अखिलेश ने कहा कि वे वही करेंगे, जो उनके लिए शुभ होगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है।
दैनिक भास्कर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, 'हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते। इसलिए वही काम करेंगे, जो हमारे लिए शुभ होगा।' उन्होंने आगे सवाल किया कि पिछली बार वे कहां से मुख्यमंत्री बने थे? फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा, 'लोकसभा से... तो वहीं से आकर शपथ लूंगा।'
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।