‘गाड़ी नहीं पलटी थी…’, श्रद्धा दुबे केस में अखिलेश ने विकास दुबे का नाम लेकर क्यों उठाए सवाल?

Published : Oct 20, 2026, 03:44 PM IST
Akhilesh Yadav Questions Police Action in Shraddha Dubey Case Targets UP Government

सार

Akhilesh Yadav Shraddha Dubey case: श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए मामले को सामान्य घटना मानने से इनकार किया।

उत्तर प्रदेश की सियासत में श्रद्धा दुबे और कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रकरण को लेकर योगी सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी अब तक नहीं होना सामान्य घटना नहीं है और इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ न्याय होना चाहिए।

श्रद्धा दुबे की फरारी पर पुलिस को घेरा

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे को प्रमुख आरोपियों में बताया जा रहा है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और सार्वजनिक तौर पर अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर चुकी हैं।

अखिलेश यादव ने इसी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ चैनल श्रद्धा के पक्ष में हैं तो कुछ उनके खिलाफ। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले के राजनीतिक परिणाम भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी पर आरोप लगाने वालों को मीका सिंह का जवाब, बोले- पहले सच तो जान लीजिए

विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र, बोले- मामला सामान्य नहीं

अखिलेश यादव ने अपने बयान में विकास दुबे एनकाउंटर का भी संदर्भ दिया। उन्होंने कहा, “एक बार गाड़ी नहीं पलटी थी, सरकार पलटने से बचाई गई थी।” इसके जरिए उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए श्रद्धा दुबे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

सपा प्रमुख ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा। उनका दावा है कि लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित हुई है और बाजार में मांग कमजोर है। उन्होंने किसानों और व्यापारियों की परेशानियों का भी मुद्दा उठाया।

वोटर लिस्ट से लेकर संविधान तक, कई मुद्दों पर हमला

अखिलेश ने मिलावट, रोजगार और दूसरे राज्यों में काम करने गए यूपी के मजदूरों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने फ्रांस में शिक्षा और रोजगार से जुड़े आंदोलनों का जिक्र करते हुए भारत में लोकतंत्र और वोट बचाने की लड़ाई का दावा किया।

उन्होंने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। अखिलेश का दावा है कि एक व्यक्ति के नाम पर कई वोट बनाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान दिवस पर अपना ‘प्रण पत्र’ जारी करेगी। उन्होंने संविधान को पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए PDA की भूमिका का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें: UP Election: 125 सीटों पर कांग्रेस की नजर! क्या अखिलेश से डील करेंगी प्रियंका गांधी या बिगड़ेगी बात?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आगरा से नागपुर तक भागती रही श्रद्धा दुबे, आखिरकार STF ने दबोचा; बहन और ड्राइवर भी गिरफ्तार
Dussehra 2026: दशहरे पर CJP और India Bloc के नेताओं का पुतला दहन, मोदी समर्थकों ने दी खुली चुनौती!