
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में बीजेपी और योगी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। अमित शाह के 2027 में बीजेपी की वापसी के दावे पर अखिलेश ने कहा कि यूपी की जनता इस बार बीजेपी का सफाया करने का मन बना चुकी है। उन्होंने UCC, वोटर लिस्ट में नाम कटने, बेरोजगारी, किसानों की आय और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।