
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने एक के बाद एक बीजेपी पर कई निशाने साधे। छात्रों के प्रदर्शन से लेकर राम मंदिर मामले तक हर मुद्दे पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। इस बीच विपक्षी सांसद भी उनका समर्थन करते हुए नजर आए।