
28 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: CJP ने मनवा ही ली एक और डिमांड, आधी रात को दौड़े सरकार के प्रतिनिधि
28 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 27-28 जुलाई 2026 को जानकारी दी गई कि सभी प्रदर्शनकारियों पर हुई एफआईआर वापस होंगी। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना ने रात 1 बजे इसको लेकर वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि, दिल्ली पुलिस के अफसर उनसे मिलने आए थे। उन्होंने वह दस्तावेज दिखाए जिसमें प्रोटेस्टर्स पर की गई एफआईआर वापस लिए जाने का वादा है। इसी के साथ भविष्य में कोई एक्शन इस मामले में नहीं होगा।