
लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में युवाओं, कर्मचारियों, शिक्षकों और आम लोगों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं। अखिलेश यादव ने युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और शिक्षामित्रों को शिक्षकों के बराबर वेतन देने जैसे ऐलान किए हैं। घोषणापत्र के जरिए सपा ने रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर अपना एजेंडा सामने रखा है।
1. युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता।
2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने का वादा।
3. शिक्षामित्रों को शिक्षकों के बराबर वेतन देने का ऐलान।
4. महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की योजना का प्रस्ताव।
5. घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा।
6. गरीबों को बिना कार्ड मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का प्रस्ताव।
7. स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये तक आर्थिक मदद।
8. पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने का वादा।
9. लखनऊ में छात्र-छात्राओं को मुफ्त मेट्रो यात्रा देने का प्रस्ताव।
10. यश भारती सम्मान फिर शुरू करने और सम्मान राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का प्रस्ताव।
अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सरकार बनने पर 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित और पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा यूपी में पैदा होने वाली सभी 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं यानी आधी आबादी के लिए समाजवादी पार्टी अलग से घोषणापत्र जारी करेगी। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र जनता के सामने रख रही है। महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र के जरिए उनके मुद्दों, जरूरतों और हितों को लेकर पार्टी अपना एजेंडा सामने रखेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।