Asian Games: कौन हैं अमन सेहरावत? जिन्होंने जीता गोल्ड, रेसलर का एक दर्दनाक सच रूला देगा

Published : Oct 03, 2026, 03:48 PM ISTUpdated : Oct 03, 2026, 03:51 PM IST
Aman Sehrawat Asian Games 2026

सार

Aman Sehrawat Asian Games 2026 : भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने एशियन गेम्स 2026 में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीत लिया है। बता दें कि इससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

दिल्ली. Asian Games 2026 में भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में उनका मुकाबला उत्तर कोरिया के हान चोंग सॉन्ग से हुआ था। उनकी इस शानदार जीत से भारत ने एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बता दें कि शनिवार का चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने सोना जीता है।

सेमीफाइनल में शानदार वापसी

  • अमन का सेमीफाइनल मुकाबला ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्युब्स्की से हुआ। मुकाबले की शुरुआत में अमन 2-6 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की।
  • दूसरे राउंड में अमन ने लगातार 12 अंक हासिल किए और मुकाबला 14-8 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल में जगह पक्की कर ली।

पहले भी दिखा चुके हैं दम

अमन सेहरावत भारतीय कुश्ती के चर्चित नामों में शामिल हैं। वह पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। खास बात यह है कि वह पेरिस ओलंपिक में भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बने थे। उस समय उनकी उम्र 21 साल और 24 दिन थी।

2023 Asian Games में भी जीता था मेडल

  • अमन ने 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब 2026 में उनके पास इस पदक का रंग बदलने का मौका है।
  • अमन ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जापान के यामातो ओगावा के खिलाफ की थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के नुरदनात ऐतानोव को हराया और फिर सेमीफाइनल में शानदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया।

बचपन में माता पिता हो गया था निधन

  • 16 जुलाई 2003 को हरियाणा के झज्जर जिले में जन्में अमन ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है।
  • बचपन में ही 10-11 साल की उम्र में उनके माता-पिता का निधन हो गया था।
  • इसके बाद उनके चाचा ने उन्हें पाला और दिल्ली के प्रसिद्ध छत्रसाल स्टेडियम पहुंचाया, जहाँ उन्होंने कुश्ती की ट्रेनिंग ली।

सुशील कुमार को देखकर सीख कुश्ती

बता दें कि अमन ने लंदन 2012 ओलंपिक में सुशील कुमार को रजत पदक जीतते देखकर कुश्ती में आने का फैसला किया। लेकिन इतने कम समय में उन्होंने व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय होने का इतिहास रचा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Elon Musk Breakup: बिना कुछ कहे, बिना बताए... एलन मस्क ने X पर अनफॉलो कर खत्म किया रिश्ता
Ohio Hindu Temple Attack: मंदिर पर अचानक क्यों बरसीं ईंटें? 5 PHOTOS-VIDEO में देखें पूरा मंजर