अमरनाथ यात्रा 2026: मोबाइल साथ ले जाने के नियम, कहां मिलेगा नेटवर्क और कहां नहीं चलेगा फोन

Published : Jul 03, 2026, 04:30 PM IST
Amarnath Yatra 2026 Mobile Network

सार

Mobile network in Amarnath Yatra Route 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 में मोबाइल ले जा सकते हैं या नहीं? जानें मोबाइल से जुड़े नियम, कहां मिलेगा नेटवर्क और कहां नहीं? जरूरी जानकारी।

Amarnath Yatra 2026 Mobile Network: इस साल की अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2026) आज यानी 3 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इस धार्मिक यात्रा के लिए अब तक 3.90 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आज से शुरू यह यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलेगी। पहले दिन करीब 9 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। अमरनाथ गुफा( Amarnath Cave) की पवित्र यात्रा सिर्फ धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का भी सफर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा में मोबाइल साथ ले जाने के क्या नियम (Amarnath Yatra Mobile Rules) हैं और इस यात्रा के दौरान मोबाइल नेटवर्क कहां मिल सकता है और कहां नहीं?

अमरनाथ यात्रा में मोबाइल ले जा सकते हैं या नहीं, कौन सा सिम लें?

बता दें कि इस यात्रा में मोबाइल ले जा सकते हैं, लेकिन उसे केवल आपातकाल और जरूरी उपयोग के लिए मानें। क्योंकि नेटवर्क और नियम दोनों सीमित होते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के बाहर के प्रीपेड सिम काम नहीं करते। यात्रा में संपर्क बनाए रखने के लिए BSNL का पोस्टपेड सिम या यात्रा हाट से मिलने वाला प्री-लोडेड सिम इस्तेमाल करें। 

Mobile Network in Amarnath Yatra Route: अमरनाथ गुफा की पूरी यात्रा में लगातार कनेक्टिविटी नहीं

जम्मू से लेकर बेस कैंप तक मोबाइल नेटवर्क सामान्य रूप से काम करता है। जैसे ही यात्रा पहाड़ी ट्रैक पर आगे बढ़ती है, सिग्नल धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। खासकर पहलगाम रूट और बालटाल रूट पर शुरुआती और निचले हिस्सों में ही नेटवर्क की सुविधा सीमित रूप में मिलती है।

अमरनाथ यात्रा 2026 में कहां-कहां मिल सकता है मोबाइल नेटवर्क?

अमरनाथ यात्रा 2026 के शुरुआती पड़ाव जैसे श्रीनगर, पहलगाम बेस एरिया, अनंतनाग के कुछ हिस्से और बालटाल के निचले कैंप में बीएसएनएल और कुछ हद तक निजी टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क मिल सकता है। इन इलाकों में कॉल करना और मैसेज भेजना संभव होता है, हालांकि इंटरनेट स्पीड बेहद सीमित रहती है।

अमरनाथ यात्रा के बीच रास्ते का सच, सिग्नल गायब, सिर्फ प्रकृति का साथ

जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा ऊंचाई पर पहुंचती है, खासकर शेषनाग, पंजतरणी और अन्य ऊंचाई वाले ट्रैक पर नेटवर्क पूरी तरह टूट जाता है। यहां न कॉल संभव होती है, न ही डेटा चलता है। श्रद्धालुओं को पूरी तरह ऑफलाइन मोड में रहना पड़ता है।

अमरनाथ गुफा के पास स्थिति: पूरी तरह नो नेटवर्क जोन

अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के आसपास का इलाका पूरी तरह नेटवर्क-फ्री रहता है। यहां न तो किसी भी ऑपरेटर का सिग्नल मिलता है और न ही किसी तरह की डिजिटल कनेक्टिविटी।

अमरनाथ यात्रा 2026: डिजिटल डिटॉक्स के साथ आस्था की यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2026 सिर्फ एक धार्मिक सफर नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया से दूरी का अनुभव भी है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जरूरी जानकारी पहले से सेव कर लें और परिवार से संपर्क के लिए बेस कैंप तक ही निर्भर रहें। इस यात्रा में तकनीक से ज्यादा भरोसा अपनी तैयारी और धैर्य पर करना ही सबसे समझदारी भरा कदम है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

रिलेशनशिप का अंत: होटल में बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते-करते युवती ने दी जान, आखिरी शब्द सुन पुलिस सन्न
स्कूलों के पास नहीं बिकेगी Sting! महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों की सेहत पर फोकस