
Ganderbal Bus Accident: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बेकाबू होकर पलट गई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 30 लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ, जब बस अमरनाथ यात्रा पूरी करके वापस लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार, हादसा गांदरबल के गुंड इलाके में हुआ। पहाड़ी रास्ते पर चलते समय बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद बस सड़क से फिसल गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस पास के एक मकान से भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, ITBP, CRPF, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी एजेंसियों ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं और सभी का इलाज जारी है। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
Swift response, lives saved!
A bus carrying around 50 #ShriAmarnathJiYatra2026 pilgrims from Baltal to Srinagar met with an accident near S Mor, Hariganiwan, after plunging nearly 20 metres into a ditch along the Sind River.#ITBP & #CRPF personnel swiftly rescued all passengers. pic.twitter.com/pmNRbMmUz9— ITBP (@ITBP_official) July 28, 2026
हादसे की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से बात की। उन्होंने गांदरबल के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि सभी श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
Spoke with Deputy Commissioner, Ganderbal and health officials and inquired about the health condition of Shri Amarnathji Yatra pilgrims injured in the unfortunate road accident earlier this morning at Ganiwan, Ganderbal. 39 pilgrims returning after Darshan of Baba Barfani…
— Manoj Sinha (@manojsinha_) July 28, 2026
इस साल अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू हुई है और 28 अगस्त तक चलेगी। यानी यात्रा कुल 57 दिनों की है। अब तक 4.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं।
अमरनाथ यात्रा दो प्रमुख मार्गों से कराई जाती है। पहलगाम (नुनवान) रूट, जो करीब 48 किलोमीटर लंबा है और बालटाल रूट, जो करीब 14 किलोमीटर का है, लेकिन इसकी चढ़ाई ज्यादा कठिन मानी जाती है। गांदरबल जिला इसी बालटाल रूट से जुड़ा हुआ है, जहां यह हादसा हुआ। बस हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।