अमेजन प्लेन क्रैश का खौफनाक VIDEO: रनवे छोड़ सड़क पर गाड़ियों को रौंदा, आग का गोला बना विमान, 5 मौत

Published : Sep 07, 2026, 09:27 AM IST
Amazon Cargo Plane Crash

सार

Amazon Cargo Plane Crash: मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का बोइंग 767 कार्गो प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सड़क पर जा घुसा। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

Miami Airport Plane Crash: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अमेजन का एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया। बोइंग 767 रनवे पर लैंडिंग के बाद रुक नहीं सका और रनवे से बाहर निकलते हुए सड़क तक पहुंच गया। विमान ने आसपास मौजूद कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

रनवे से बाहर निकला विमान, सड़क पर मची अफरा-तफरी

अधिकारियों के मुताबिक, अमेजन एयर का कार्गो विमान मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे के आखिरी छोर को पार कर गया। इसके बाद विमान एयरपोर्ट के आसपास की सड़क पर पहुंच गया और वहां कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद बोइंग 767 में आग लग गई। घटनास्थल से भारी धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। हालात को देखते हुए मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज्यादा फायर यूनिट्स को मौके पर भेजा गया।

32 साल पुराना था बोइंग 767, सैन जुआन से आया था विमान

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी पहुंचा था। विमान ने मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे 30 पर लैंडिंग की थी। रनवे की लंबाई 9,000 फीट से ज्यादा बताई गई है, लेकिन इसके बावजूद विमान समय रहते रुक नहीं सका और रनवे के अंत से बाहर निकल गया।

हादसे से पहले पायलट ने नहीं भेजा था इमरजेंसी अलर्ट

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो से संकेत मिले हैं कि लैंडिंग से पहले पायलटों ने किसी इमरजेंसी की घोषणा नहीं की थी। जांच टीमों को शुरुआती निरीक्षण में रनवे पर विमान के टूटे हुए हिस्से या कोई मलबा भी नहीं मिला। हालांकि, रनवे से बाहर निकलने के बाद विमान ने एयरपोर्ट के कुछ नेविगेशन उपकरणों को नुकसान पहुंचाया।

अमेजन एयर का था विमान, 21 एयर कर रही थी ऑपरेट

दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेजन एयर (Amazon Air) का था, लेकिन इसका संचालन कार्गो एयरलाइन 21 Air कर रही थी। अमेजन ने कहा है कि वो घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे की पूरी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है। कंपनी की ओर से कहा गया कि फिलहाल उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हादसे से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और मदद करना है।

FAA और NTSB करेंगे हादसे की जांच

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, विमान स्थानीय समय के अनुसार करीब दोपहर 2 बजे रनवे से बाहर निकल गया था। वहीं, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि 9,000 फीट से ज्यादा लंबे रनवे पर लैंडिंग के बावजूद विमान आखिर समय पर क्यों नहीं रुक पाया।

एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप, उड़ानों पर पड़ा असर

हादसे के बाद मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए ग्राउंड स्टॉप लगाया गया। बाद में इसे हटा लिया गया, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त विमान के एयरपोर्ट परिसर में मौजूद रहने के कारण उड़ानों में देरी जारी रहने की संभावना जताई गई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नींव में काम और ऊपर छात्रों की जिंदगी, सत्य निकेतन हादसे ने खोल दी PG सुरक्षा की पोल?
5 करोड़ की कमाई और 5000 केस का निपटारा, दिल्ली आबकारी विभाग ने कैसे बदली काम की रफ्तार?