
पटना. रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहीं आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यूपी-बिहार से लेकर मुंबई तक उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तभी तो आज उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल और टॉप की एक्ट्रेस कहा जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह टीवी या फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहती थीं। उनका बचपन सपना तो कुछ और था, लेकिन किस्मत से एक्ट्रेस बन गईं। तो आइए जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में...आखिर कैसे गौरखपुर की लड़की आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है...
11 जनवरी 1987 को जन्मीं 37 साल की आम्रपाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम शैलेष दुवे और मां का नाम ऊषा दुवे है। पिता एक सरकारी कर्मचारी रह चुके हैं। लेकिन आम्रपाली के बर्थ के बाद ही माता पिता मुंबई शिफ्ट हो गए थे। आम्रपाली की अभी तक शादी नहीं हुई है। लेकिन कई स्टार के साथ उनके लिंकअप की खबरें सामने आ चुकी हैं।
आम्रपाली मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ करोड़ों के घर में रहती हैं। उनके पास रेंज रोवर से लेकर बीएमडब्ल्यू, टोयटा, फॉर्रचूयनर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम्रपाली एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। वहीं वह स्टेज शो और रियल्टी शो के जरिए भी लाखों रुपए की कमाई करती हैं। इसके अलावा वह सिंगिंग भी करती हैं, जिससे भी उनकी आय होती है। बताया जाता है कि उनके पास 30 करोड़ की संपत्ति है।
बता दें कि आम्रपाली ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। पढ़ाई मे वह काफी होशियार थीं, उनका बचपन से सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन संयोग से वह फिल्मी दुनिया में आ गईं। लेकिन उनकी दादी चाहती थीं की बेटी एक्ट्रेस बने। इसलिए उन्होंने साल 2014 में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला'से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्में दीं। हालांकि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले वह लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों (TV Serials) में काम कर चुकी थीं। उन्होंने टीवी की अभिनय की शुरुआत हिंदी टीवी शो 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से की थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।