Anant Singh Daughter Wedding: वरमाला से गंगा आरती तक, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का पूरा Video

Published : Nov 26, 2026, 03:23 PM IST

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ने 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार से शादी की। जयमाला के दौरान दुल्हन के शर्माने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। उनकी शादी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 25 नवंबर को पटना जिले के नदवां गांव में शिवांगी ने ऋषिकेश कुमार के साथ सात फेरे लिए। इस शाही शादी में कई खास पल देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जयमाला की रस्म की हो रही है।

शादी के मंच पर दूल्हा ऋषिकेश और दुल्हन शिवांगी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान दोनों के बीच खूबसूरत पल देखने को मिले। जब ऋषिकेश वरमाला पहनाने के लिए शिवांगी के सामने झुके, तो दुल्हन खुशी से मुस्कुराने लगीं। उनके चेहरे पर खुशी के साथ हल्की शर्म भी नजर आई। अब जयमाला की रस्म का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।


अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की जयमाला का वीडियो वायरल
शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी के दौरान जयमाला की रस्म खास आकर्षण का केंद्र रही। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले शिवांगी अपने दूल्हे ऋषिकेश को वरमाला पहनाती हैं। इसके बाद ऋषिकेश भी शिवांगी को वरमाला पहनाते हैं। जब ऋषिकेश वरमाला पहनाने के लिए उनके सामने झुकते हैं, तो शिवांगी मुस्कुराने लगती हैं। इस दौरान वह थोड़ी शर्माती हुई भी दिखाई देती हैं। शादी के मंच पर दोनों परिवारों के सदस्य और मेहमान मौजूद रहते हैं। सभी की मौजूदगी में यह रस्म पूरी होती है। वीडियो में दोनों के बीच इस खास पल की झलक देखने को मिलती है। शादी में मौजूद मेहमान भी इस खूबसूरत पल के गवाह बने।


जयमाला से पहले शिवांगी ने ऋषिकेश को लगाया तिलक, उतारी आरती
वरमाला की रस्म से पहले शादी की कुछ पारंपरिक रस्में भी निभाई गईं। शिवांगी ने सबसे पहले ऋषिकेश कुमार के माथे पर तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जयमाला की रस्म पूरी होते ही शादी समारोह में खुशी का माहौल छा गया। वहां मौजूद मेहमानों ने तालियां बजाकर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई और पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।


अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी का वीडियो चर्चा में
25 नवंबर को पटना जिले के नदवां गांव में हुई शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी के कई पल सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इनमें जयमाला की रस्म का वीडियो लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। दूल्हे को वरमाला पहनाते समय शिवांगी का मुस्कुराना और ऋषिकेश के सामने उनका शर्माना इस वीडियो का खास आकर्षण है। शादी समारोह में हुई आतिशबाजी और मेहमानों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया।

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पूड़ी-सब्जी को तरसे मेहमान, पत्तल-दोने कम पड़े, भगौने में गिरे लोग
CJP Protest Nagpur: युवाओं से इतना डर क्यों, प्रकाश राज ने किसे ललकारा?
Saurav Das को UK जाने से किसने रोका? Delhi HC सुनवाई के बाद CJP की Ratna Singh का बड़ा खुलासा
मोदी जी डिग्री नहीं दिखाते, सौरभ का पासपोर्ट लीक कर देते हैं? META-Oxford पर अभिजीत दीपके गरजे
26/11 Anniversary पर Bhumi Pednekar का Emotional Message! आतंकवाद पर कही ऐसी बात, जीत लिया दिल
03:58Abhijeet Dipke News: Gen Z को किसे वोट देना चाहिए? अभिजीत दीपके ने बताया उस पार्टी का नाम!
Anant Singh Daughter Wedding: खुली कार में गमछा लहराते निकले अनंत सिंह, दिखा 'छोटे सरकार' का शाही अंदाज
Anant Singh ने अचानक क्यों रुकवाई Horse Race? 33 हजार Volt Tower पर चढ़ी बेकाबू भीड़!
Anant Singh Daughter Wedding: 30 फीट ऊंचा जयमाल मंडप, 150 पकवान..शाही शादी में क्या है खास?
Read more