
Anant Singh Daughter Wedding VIDEO: बिहार के चर्चित विधायक और 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। उनकी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है, लेकिन जश्न अभी से शुरू हो चुका है। शुक्रवार को अनंत सिंह सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बेटी का तिलक चढ़ाने निकले। वहीं, पैतृक गांव लदमा में हजारों मेहमानों के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस दावत की है, जिसमें चार लाख लोगों के लिए खाना तैयार करने का दावा किया जा रहा है।
शुक्रवार, 20 नवंबर को अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी के तिलक समारोह के लिए पटना के दानापुर रवाना हुए। उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया। इसका वीडियो अनंत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। तिलक समारोह दानापुर के सगुना मोड़ स्थित खगौल रोड के एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें: मां को खोने का दुख... CM योगी से पीएम मोदी ने की बात, राजनाथ सिंह का भावुक संदेश
शादी की रस्मों के दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपनी बेटी शिवांगी का चुमावन करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नीलम देवी बेटी के माथे पर आंचल रखकर पारंपरिक रस्म निभाती दिखाई दीं। इसके बाद परिवार की अन्य महिलाओं ने भी चुमावन किया। घर में मांगलिक गीत गाए गए और पंडितों ने पूजा-पाठ कराया। इस दौरान शिवांगी के छोटे भाई अभिनव भी मौजूद रहे।
शुभ तिलक ❤️🙏🏻🙌🏻
#AnantSingh #NeelamDevi #ShivangiSingh #शुभ_तिलक #नदवां https://t.co/2VOWCmxhIO
— Anant Kumar Singh (@MLA_AnantSingh) November 20, 2026
दानापुर में आयोजित तिलक समारोह में अनंत सिंह ने अपने समधी के साथ बैठकर पारंपरिक रस्में पूरी कीं। इस दौरान उन्होंने समधी को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। समारोह में बिहार सरकार के मंत्री शैलेंद्र कुमार सहित कई मेहमान शामिल हुए। आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों की संख्या को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, यह आयोजकों की तैयारियों से जुड़ा दावा है, वास्तविक मेहमानों की संख्या शादी के बाद ही स्पष्ट होगी। लदमा गांव में कई दिन पहले से रसगुल्ले और दूसरी मिठाइयां बनाई जा रही हैं। आने वाले मेहमानों का स्वागत मिठाई से किया जा रहा है।
शिवांगी की शादी 25 नवंबर को तय है। इससे पहले 23 नवंबर को कलश से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। इसके बाद 25 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह होगा। इसी दौरान शिवांगी के छोटे भाई अभिनव का जनेऊ संस्कार भी प्रस्तावित है। अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में शादी को लेकर उत्सव का माहौल है। अब सभी की नजरें 25 नवंबर के मुख्य समारोह पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: भारत आते ही बदले पाकिस्तानी मंत्री के सुर! आतंकवाद पर सवाल पूछा तो नहीं निकली जुबान
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।