अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का 25 नवंबर को विवाह होगा। तिलक में दामाद ऋषिकेश को 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर देंगे। जानें होने वाले समधी और शादी का शेड्यूल।
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी की रस्में 20 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को टीका समारोह रखा गया है। इसमें अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को तिलक चढ़ाएंगे। इस खास मौके पर वह उन्हें करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार भी गिफ्ट करेंगे।
कब-कहां चढ़ेगा तिलक?
तिलक समारोह के लिए अनंत सिंह दोपहर 2 बजे अपने पैतृक गांव लदमा से पटना के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक, वह शाम 4 बजे तक दानापुर के सगुना मोड़ स्थित ऑरिगेनो रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहीं तिलक की रस्म पूरी होगी।
शादी को लेकर दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार?
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से हो रही है, जिन्हें अंकित कुमार के नाम से भी जाना जाता है। ऋषिकेश मूल रूप से पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर के रहने वाले हैं। हालांकि, उनका परिवार फिलहाल पटना के रामकृष्णानगर में रहता है।
क्या करते हैं अनंत सिंह के दामाद?
ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है। वह फिलहाल अमेरिका में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई थी। उनकी छोटी बहन कोमल कुमारी भी अमेरिका में रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। शादी से पहले ऋषिकेश अनंत सिंह से मुलाकात करने उनके आवास भी पहुंचे थे। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां तेज हो गईं।
अनंत सिंह के होनेवाले समधी कौन?
शिवांगी के होने वाले ससुर यानी अनंत सिंह के समधी रणविजय कुमार सिंह CRPF में कमांडेंट रह चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने NDRF और NSG में भी अपनी सेवाएं दी हैं। ऋषिकेश की मां का नाम आशा देवी है।
होने वाली समधन आशा सिंह ने शिवांगी को बहू नहीं, बल्कि बेटी बनाकर रखने की बात कही है।
उन्होंने यह भी बताया है कि वह अनंत सिंह की बड़ी प्रशंसक हैं। इस शादी के जरिए दोनों परिवारों के बीच नया रिश्ता जुड़ने जा रहा है।
बहू के स्वागत के लिए बनवाया 4 मंजिला मकान
ऋषिकेश का परिवार मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव का रहने वाला है। हालांकि, परिवार पटना के रामकृष्णानगर में भी रहता है।
शिवांगी के स्वागत के लिए बिहटा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 स्थित कृष्णानगर में खास तैयारियां की गई हैं। यहां करीब दो कट्ठा जमीन पर चार मंजिला मकान तैयार कराया गया है। इस मकान में गृह प्रवेश की रस्म भी पूरी हो चुकी है। शादी के बाद शिवांगी कुछ समय अपने ससुराल में रहेंगी।
इसके बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका जा सकती हैं, जहां ऋषिकेश फिलहाल नौकरी कर रहे हैं।
परिवार की पहल से तय हुआ शिवांगी-ऋषिकेश का रिश्ता
शिवांगी और ऋषिकेश की शादी अरेंज मैरिज है। ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह के मुताबिक, उनके बेटे के लिए शादी का रिश्ता अनंत सिंह के परिवार की तरफ से आया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से शादी तय कर दी गई।
25 नवंबर को होगी शादी, जानें पूरा कार्यक्रम
शादी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक, शिवांगी और ऋषिकेश की शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
20 नवंबर को शुभ फलदान और तिलक समारोह आयोजित होगा।
इसके बाद 23 नवंबर को हल्दी-कलश की रस्म होगी।
24 नवंबर को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 25 नवंबर को शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार शादी के बंधन में बंधेंगे।
खास बात यह है कि इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा।
इस तरह परिवार में शादी के साथ एक और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।