
Anant Singh Jail Surrender Date: बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों दो बिल्कुल अलग-अलग माहौल है। एक तरफ जहां उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद अनंत सिंह के जेल जाने की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है। 25 नवंबर को बाढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में बेटी की बारात आएगी, लेकिन बेटी की विदाई के ठीक 6 दिन बाद यानी 1 दिसंबर 2026 को 'छोटे सरकार' को सरेंडर करना पड़ सकता है।
अनंत सिंह पर हत्या, अपहरण और धमकी जैसे कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2025 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है। बेटी शिवांगी की शादी के कारण ही सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को चार हफ्ते की राहत दी थी। कोर्ट के इस आदेश पर अनंत सिंह ने भी कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वो तय तारीख पर सरेंडर कर देंगे।
सरेंडर करने से पहले अनंत सिंह (छोटे सरकार) बेटी की शादी के इंतजाम में अनंत सिंह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पटना से करीब 65 किलोमीटर दूर नदवां गांव में होने वाली इस शादी की में कई बड़ी सेलिब्रिटीज और बने राजनीतिक चेहरे आ सकते हैं। अनंत सिंह का दावा है कि शादी में कम से कम 4 लाख मेहमान आएंगे। अपने बेबाक अंदाज में उन्होंने कहा कि यहां सिनेमा की तरह टिकट नहीं लेना है, हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक सबको न्योता भेजा गया है। शादी के जश्न में एक शानदार घुड़दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है। अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी ने ऐलान किया है कि इस रेस को जीतने वाले को इनाम में महिंद्रा थार दी जाएगी।
शिवांगी सिंह की शादी पटना के बिहटा के कृष्णा नगर के रहने वाले ऋषिकेश से हो रही है, जिन्होंने अमेरिका से एमबीए (MBA) की पढ़ाई की है। चर्चा है कि अनंत सिंह दामाद को कोई कीमती गाड़ी भी तोहफे में दे सकते हैं। शादी पर हो रहे खर्च पर अनंत सिंह का कहना है कि देशभर में फैले उनके दोस्त और चाहने वाले ही सारा इंतजाम संभाल रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।