Anant Singh Daughter Wedding: शाही दावत में प्लेटों की लूट, गत्ते पर खाना..VIDEO में क्या-क्या दिखा?

Published : Nov 27, 2026, 08:33 AM IST
anant singh daughter wedding feast viral video food chaos plate stampede

सार

Anant Singh Daughter Wedding में चार लाख लोगों के भोज का इंतजाम किया गया था। लेकिन नदवां गांव में भारी भीड़ के बीच प्लेटों के लिए धक्का-मुक्की हुई। गत्ते पर खाना खाते मेहमानों और अव्यवस्था के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पटना: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। चार लाख से ज्यादा मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम, 500 रसोइये और 300 से अधिक काउंटर लगाए गए थे। मेन्यू में लिट्टी-चोखा से लेकर कश्मीरी पुलाव और आठ तरह की मिठाइयां तक थीं। लेकिन इस शाही दावत के वीडियो सामने आने के बाद चर्चा खाने की वैरायटी की नहीं, बल्कि वहां मची अफरा-तफरी की हो रही है। कहीं प्लेटें हवा में उछाली गईं तो कहीं मेहमान गत्ते के टुकड़ों पर पूरी-सब्जी खाते नजर आए। भीड़ संभालने के लिए लाठियां तक चलानी पड़ीं।

Anant Singh Daughter Wedding: प्लेटों के लिए ऐसी मची होड़, लाठियों से संभालनी पड़ी भीड़

  • 25 नवंबर को पटना जिले के नदवां गांव में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी हुई। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
  • वायरल वीडियो में मेहमान डिस्पोजेबल प्लेटें पाने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखे। कुछ जगह प्लेटें हवा में उछाली जा रही थीं।
  • प्लेट नहीं मिलने पर लोगों ने अखबार और गत्ते के टुकड़ों को ही प्लेट बना लिया। एक वीडियो में मेहमान गत्ते पर पूरी और सब्जी खाते नजर आए।
  • कुछ लोग खाने के बड़े बर्तनों से सीधे पनीर उठाते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काउंटरों पर लाठियों का इस्तेमाल भी हुआ।

4 लाख लोगों का भोज, 500 रसोइये और 300 से ज्यादा काउंटर

  • अनंत सिंह के मुताबिक, भोज में चार लाख से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए करीब 500 रसोइये और कर्मचारी लगाए गए थे।
  • खाने के लिए 300 से ज्यादा काउंटर बनाए गए थे। मेन्यू में चार सब्जियां, आठ मिठाइयां, लिट्टी-चोखा, डोसा और कश्मीरी पुलाव शामिल थे।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, करीब चार लाख लोग समारोह में पहुंचे थे। घुड़दौड़ देखने के लिए ही लगभग एक लाख लोगों की भीड़ जुटी थी। भीड़ के कारण घुड़दौड़ तीन राउंड के बाद रोकनी पड़ी।

10 किलोमीटर लंबा जाम, सोशल मीडिया पर आयोजकों से पूछे सवाल

शादी में कई बड़े राजनीतिक नेता भी पहुंचे, लेकिन भारी भीड़ के कारण वीआईपी मेहमानों को भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा और कुछ लोग समारोह तक नहीं पहुंच पाए। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि जब इतने बड़े आयोजन का इंतजाम किया गया था तो मेहमानों के लिए सम्मानजनक भोजन व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी। पत्रकार प्रीति चौधरी ने भी इन दृश्यों को आर्थिक असमानता से जोड़ते हुए संपन्नता के प्रदर्शन और भोजन के लिए संघर्ष के बीच का अंतर उजागर किया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र का जानें पूरा शेड्यूल, क्यों नहीं होगा प्रश्नकाल-शून्यकाल?
Pakistan Astronaut: अंतरिक्ष में बटर चिकन, लैंब कोरमा और बीफ निहारी, 100 हलाल डिश का खास इंतजाम