
Pens Found in Woman Stomach: पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आई 33 साल की एक महिला का जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. महिला के पेट से एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 14 पेन, लकड़ी के 5 चम्मच और एक मोमबत्ती निकली. डॉक्टरों ने सर्जरी करके इन सभी चीजों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है.
यह हैरान कर देने वाला मामला आंध्र प्रदेश के पल्नाडु जिले के मुख्यालय नरसराओपेट के एक प्राइवेट अस्पताल 'माताश्री हॉस्पिटल' का है.
पेटलूरिवारिपालेम गांव की रहने वाली 33 साल की शादीशुदा महिला को शनिवार को अचानक पेट और सीने में बहुत तेज दर्द उठा. परिवार वाले घबराकर उसे तुरंत माताश्री हॉस्पिटल ले आए. वहां डॉक्टरों ने जब स्कैनिंग और दूसरी जांचें कीं, तो रिपोर्ट देखकर चौंक गए. महिला के पेट में धातु और प्लास्टिक की कई चीजें साफ नजर आ रही थीं.
मामले की गंभीरता को समझते हुए सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. पी. रामचंद्र रेड्डी की टीम ने तुरंत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया. डॉ. रेड्डी ने मीडिया को बताया, "हमने सर्जरी करके महिला के पेट से 14 बॉलपॉइंट पेन, 5 छोटे लकड़ी के चम्मच और एक मोमबत्ती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. एक पेन का ढक्कन (कैप) गायब था, जो पेट की अंदरूनी परत में चुभ गया था. इसी वजह से महिला को असहनीय दर्द हो रहा था." फिलहाल महिला की हालत में सुधार हो रहा है.
शुरुआत में यह किसी के समझ नहीं आ रहा था कि आखिर महिला ने इतनी सारी चीजें कब और कैसे निगल लीं. बाद में महिला के पिता नोमुला हनुमंतराव ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 10 सालों से गंभीर मानसिक डिप्रेशन और बेचैनी की शिकार है. सिर्फ दो महीने पहले ही उसके पति ने उसे तलाक (डाइवोर्स) दे दिया था, जिसके बाद से वह और भी ज्यादा गहरे सदमे में चली गई थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।