Landslide: अरुणाचल प्रदेश में बारिश बनी आफत, सड़क कटाई के दौरान लैंडस्लाइड, 3 की मौत, एक लापता

Published : Aug 16, 2026, 07:50 AM IST
landslide

सार

Arunachal Pradesh Landslide: अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में सड़क कटाई के दौरान एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स अब भी लापता है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

Arunachal Pradesh Landslide News: अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां नाचो गांव के पास सिनालिता बेल्ट में सड़क बनाने का काम चल रहा था, तभी एक बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति अब भी लापता है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) के मुताबिक, मलबे से तीन शव निकाले जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी फंसा हुआ है। मरने वालों की पहचान Lt. टाडू बाकी, Lt. ताजी राय और Lt. बाबुल अली के तौर पर हुई है। वहीं, Lt. मार्करोश बसुमतारी अब भी लापता हैं। एक घायल व्यक्ति, सोनार बसुमतारी, का इलाज डापोरिजो अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ ये हादसा?

यह हादसा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क कटाई के काम के दौरान हुआ। लैंडस्लाइड की वजह से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। शुरुआत में चार लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही थी, जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने फंसे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

इस भूस्खलन ने इलाके में सड़क संपर्क को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी मलबे और पानी के कारण सड़क के कई हिस्से ब्लॉक हो गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां

लगातार हो रही बारिश और अस्थिर जमीन की वजह से बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन खराब मौसम एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से तेज किया जाएगा। लेकिन मुश्किल रास्तों और बार-बार लैंडस्लाइड के खतरे से ऑपरेशन काफी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय लोगों में चिंता

इस घटना के बाद सिनालिता बेल्ट और आसपास के इलाकों के लोग काफी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से और ज्यादा रेस्क्यू टीमें और उपकरण भेजने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की भी अपील की है।

इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। दिबांग घाटी और अपर सुबनसिरी समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं और सड़कें टूट गई हैं।

इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Trump-Kim Jong Un: डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोले- हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं
बिहार में हिरासत में मौत का मामला गरमाया, प्रशांत किशोर ने SSP से मिलकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग