
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए चर्चित अशोक खरात मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को अब एक ऐसा सुराग मिला है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस केस में अब दो महिला पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं, जो कथित तौर पर अशोक खरात के संपर्क में थीं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन अधिकारियों का खरात से क्या संबंध था और क्या इस पूरे मामले में उनका कोई रोल भी रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जिन दो महिला अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें एक डीसीपी और दूसरी एसीपी रैंक की अधिकारी बताई जा रही हैं। इससे पहले इस मामले में एक आईएएस अधिकारी का नाम भी चर्चा में आ चुका है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ये अधिकारी अशोक खरात के संपर्क में क्यों थीं।
यह भी पढ़ें: भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री खलीलुर रहमान-क्या रुके हुए प्रोजेक्ट्स को मिलेगा नया जीवन?
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह भी देखा जा रहा है कि क्या इन महिला अधिकारियों ने अपनी पसंदीदा पोस्टिंग पाने के लिए खरात से संपर्क किया था। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि क्या उनके और खरात के बीच किसी तरह का आर्थिक लेनदेन हुआ था या नहीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक खरात ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए एक खास तरीका अपनाया था। उसने अपनी इस तरकीब को ‘विज्ञान’ का नाम दिया था। हालांकि पूछताछ के दौरान उसने यह स्वीकार किया है कि वह किसी चमत्कार या वशीकरण का इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि महिलाओं को धमकाकर और दबाव बनाकर उनका शोषण करता था।
SIT की जांच में अब तक 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा अवैध संपत्ति और कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा आर्थिक और प्रभावशाली नेटवर्क भी हो सकता है।
इस बीच अशोक खरात के बेटे हर्षवर्धन भी SIT के संपर्क में हैं। जांच टीम आज उससे और उसकी बहन से भी पूछताछ कर सकती है। खरात की पुलिस हिरासत का आज आखिरी दिन है और उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान SIT इस केस से जुड़े और अहम तथ्य सामने रख सकती है।
यह भी पढ़ें: Air India ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, यात्रियों को अब कितना ज़्यादा देना होगा किराया, यहां जानें!
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।