META CONTROVERSY: मोदी की फोटो को पुश, बाबा साहेब के पोस्ट डाउन? CJP ने उठाए एल्गोरिदम पर सवाल

Published : Nov 26, 2026, 03:01 PM IST
Meta BJP Controversy

सार

CJP ने संविधान की रक्षा की अपील की। मेटा पर 54 लाख पोस्ट हटाने व डिजिटल सेंसरशिप का आरोप लगाया। ऑक्सफोर्ड में भारतीय छात्रा से नस्लीय भेदभाव पर कार्रवाई की मांग की।

संविधान दिवस के मौके पर CJP ने संविधान के मूल्यों और उनकी रक्षा को लेकर चिंता जताई है। CJP के अशुतोष रांका का कहना है कि देश के संविधान और प्रस्तावना में दर्ज आदर्शों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने जनता से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। वहीं, मेटा को लेकर जारी विवाद पर उन्होंने जनवरी से जून 2026 के बीच 54 लाख पोस्ट डिलीट किए जाने का मुद्दा उठाया। रांका ने आरोप लगाया कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जुड़े पोस्ट के साथ एल्गोरिदम का व्यवहार भेदभावपूर्ण है और देश में डिजिटल सेंसरशिप हो रही है। इसके अलावा, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की भारतीय पीएचडी छात्रा कामाक्षी के नस्लीय भेदभाव के आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ऐसे व्यवहार को अस्वीकार्य बताते हुए भारतीय दूतावास से मामला ब्रिटिश सरकार के सामने उठाने की मांग की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पूड़ी-सब्जी को तरसे मेहमान, पत्तल-दोने कम पड़े, भगौने में गिरे लोग
CJP Protest Nagpur: युवाओं से इतना डर क्यों, प्रकाश राज ने किसे ललकारा?