
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से एक खास खबर देने की बात कही है। काशी रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्री ने कहा, 'बहुत अच्छी खबर दे रहा हूं।' इस दौरान उन्होंने नमो ब्रिज प्रोजेक्ट, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी। आखिर रेल मंत्री किस बड़ी खबर की बात कर रहे हैं? काशी रेलवे स्टेशन का प्रोजेक्ट कितना आगे बढ़ा है और बुलेट ट्रेन को लेकर क्या अपडेट सामने आया है? देखिए यह पूरी रिपोर्ट।