Asian Games Cricket: बारिश ने बदला पूरा समीकरण, अब अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत, एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल तय

Published : Sep 26, 2026, 01:23 PM IST
India vs Afghanistan

सार

India vs Afghanistan: एशियन गेम्स क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में नेपाल का सामना श्रीलंका से होगा। रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है।

India Pakistan cricket final Asian Games: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल लाइनअप अब पूरी तरह से तय हो गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत सोमवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। नेपाल और अफगानिस्तान का ग्रुप ए मैच शनिवार को बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अफगानिस्तान इसके बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है और अब भारत का सामना करेगा।

नेपाल की टीम ग्रुप में टॉप पर रही है और अब क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका से खेलेगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। भारत और बांग्लादेश ने ही इस टूर्नामेंट में अपनी मुख्य टीम भेजी है। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। टीम में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन और आईपीएल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

भारत ने पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी टीम से गोल्ड की ही उम्मीद है। पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं और इसमें बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।

क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

  • पाकिस्तान vs B2 - 28 सितंबर, सोमवार (सुबह 5:30 बजे)
  • भारत vs अफगानिस्तान - 28 सितंबर, सोमवार (सुबह 10:00 बजे)
  • श्रीलंका vs नेपाल - 29 सितंबर, मंगलवार (सुबह 5:30 बजे)
  • बांग्लादेश vs B1 - 29 सितंबर, मंगलवार (सुबह 10:00 बजे)

सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे। गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के मैच 3 अक्टूबर, शनिवार को होंगे। भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट के हिसाब से सिर्फ फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही टकरा सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Agra Road Accident: आगरा में रफ्तार का कहर, कार पलटते ही 3 जिंदगियां खत्म, दिल्ली में भी हिट-एंड-रन
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ थाने पहुंचीं मीसा भारती! जमुई केस में क्यों मचा बवाल?