'21 मार्च 2026 को भारत करेगा पाक पर हमला', लोगों ने लगा दी ज्योतिषी रीना शर्मा की क्लास

Published : Mar 06, 2026, 10:57 AM IST
'21 मार्च 2026 को भारत करेगा पाक पर हमला', लोगों ने लगा दी ज्योतिषी रीना शर्मा की क्लास

सार

ज्योतिषी रीना शर्मा ने 21 मार्च 2026 को भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले की भविष्यवाणी की है। उनके वायरल वीडियो की, लोगों में डर फैलाने और युद्ध की तैयारी की सलाह देने के लिए, कड़ी आलोचना हो रही है।

एक महिला ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। इस दावे वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। खुद को वैदिक ज्योतिषी और वास्तु एक्सपर्ट बताने वालीं आचार्य रीना शर्मा ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला करेगा, इसलिए सभी को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।

तारीख है 21 मार्च 2026

रीना शर्मा ने हमले की तारीख भी बताई है। उनका दावा है कि यह हमला 21 मार्च 2026 को होगा। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे पहले से ही कुछ पैसे, फोन चार्जर और कम से कम एक-दो महीने का राशन जमा करके रख लें। रीना ने कहा कि ईरान का नंबर लग चुका है और अब पाकिस्तान की बारी है। उन्होंने दावा किया कि रमज़ान खत्म होने और नवरात्रि शुरू होने के बाद 21 मार्च को भारत, पाकिस्तान पर हमला करेगा। इसके लिए उन्होंने ग्रहों की स्थिति का भी हवाला दिया। उनका यह भी दावा है कि भारत आधी रात को हमले की तैयारी करेगा। रीना ने कहा कि जल्द ही भारत की सीमाएं फिर से लिखी जाएंगी और भारत वापसी की राह पर है। उनके वीडियो में काफी ग्राफिक्स और इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल किया गया था।

 

 

लोगों ने लगाई क्लास

रीना के वीडियो पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि 'लोगों को डराना बंद करो' और 'बकवास बातें मत करो'। कुछ ने सलाह दी कि युद्ध किसी चीज़ का हल नहीं है, इसे टालने का उपाय बताओ। एक यूजर ने लिखा, 'आजकल सभी ज्योतिषियों का कंटेंट एक जैसा हो गया है, सब एक-दूसरे की नकल कर रहे हैं'। कुछ लोगों ने तो वायरल होने के लिए डर फैलाने वालों को गिरफ्तार करने की भी मांग की। एक यूजर ने पूछा, 'क्या ये लोग कभी कुछ पॉजिटिव भी बोलेंगे?' वहीं एक ने मज़ाक में लिखा, 'चलो 22 मार्च को मिलते हैं, देखते हैं तब तक ये रील यहां रहती है या नहीं'।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

“पहले आओ, पहले पाओ” ऑफर: लखनऊ में LDA फ्लैट्स पर 2 लाख तक डिस्काउंट, ऐसे मिलेगा अपना घर
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन