Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर के चंदे में कथित घोटाले को लेकर वैसे तो पूरा देश गुस्से में है। लेकिन सबसे ज्यादा गुस्सा अयोध्या के संतों में है। उन्होंने बड़ी कार्रवानई की मांग करते हुए कड़ा अल्टीमेटम दिया है।
अयोध्या (उत्तर प्रदेश): अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर रविवार को संतों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आस्था के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महामंडलेश्वर ने क्या कहा…
महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज ने कहा, "राम मंदिर को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जैसे बड़े नाम भी "जेल जा सकते हैं।"
विष्णु दास ने एएनआई से कहा, "ऐसे लोगों को हटाया जाना चाहिए। संतों की परंपरा के अनुसार, राम मंदिर में पूजा-पाठ सही तरीके से होनी चाहिए और इसमें शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तानंद को शामिल किया जाना चाहिए।"
विष्णु दास ने यह भी दावा किया कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भक्त निराश हैं। उन्होंने कहा, "आज राम भक्त दुखी हैं। लाखों लोग जो कभी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित थे, अब उनका मन टूट गया है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के दूसरे नेता इस पर गंदी राजनीति कर रहे हैं..."
महंत सीताराम दास महाराज क्या चाहते
इसी तरह की बात महंत सीताराम दास महाराज ने भी कही। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है और पूरे देश और दुनिया की नजरें अयोध्या पर टिकी हैं।
उन्होंने एएनआई को बताया, "यह करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है, देश और दुनिया की नजरें अयोध्या पर हैं। सच सामने आएगा और जो भी जिम्मेदार होगा उसे सज़ा मिलेगी। यह कार्रवाई एक ऐसी मिसाल कायम करेगी जिसे पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। अगर आप भगवान, सनातन या भक्तों को धोखा देंगे, तो सज़ा ज़रूर मिलेगी और दुनिया इसे देखेगी।"
संतों के ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब मंदिर के चंदे में कथित हेराफेरी की जांच चल रही है।
इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) 3 जुलाई को आगे की पड़ताल के लिए मंदिर परिसर पहुंची थी।
राम मंदिर चंदा केस में 8 आरोपी गिरफ्तार
राज्य सरकार ने 1 जुलाई को SIT को अपनी जांच पूरी करने के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया था। यह समय इसलिए बढ़ाया गया ताकि SIT जांच का दायरा बढ़ाकर मामले के हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर सके।
SIT ने 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद 25 जून को महंत सीताराम दास महाराजआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसके बाद, FIR में नामजद सभी आठ लोगों की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों के भीतर, चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अयोध्या राम मंदिर में चंदे की कथित हेराफेरी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।