SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?

Published : Nov 26, 2026, 04:10 PM IST

सपा नेता आजम खान ने 'जनमन' घोषणापत्र पर कहा कि इसमें कमी रह गई तो बाद में पूरी की जा सकती है। उन्होंने सपा सरकार बनाने, हिंदू-मुस्लिम राजनीति और युवाओं की आत्महत्या पर चिंता जताई। बिजनौर के सांसद पर भी निशाना साधा। देखें वीडियो…।

Azam Khan Statement: समाजवादी पार्टी के 'जनमन' घोषणापत्र को लेकर वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में कोई कमी रह भी गई तो उसे बाद में पूरा किया जा सकता है। उनके मुताबिक, सबसे जरूरी है कि प्रदेश में सपा की सरकार बने और जुल्म का निजाम खत्म हो। इस दौरान आजम खान ने हिंदू-मुस्लिम राजनीति, युवाओं की आत्महत्या और राजनीतिक विरोधियों को लेकर भी अपनी बात रखी।

Azam Khan on SP Manifesto: घोषणापत्र में कमी हुई तो क्या होगा?
आजम खान ने कहा कि घोषणापत्र कोई आसमानी किताब नहीं है। अगर इसमें कुछ कमी रह गई है तो बाद में उसे बढ़ाकर पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी चाहिए और जुल्म का निजाम खत्म होना चाहिए।


UP Politics: हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर क्या बोले आजम खान?
आजम खान ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों परेशान हैं और लोग हिंदू-मुस्लिम के नाम पर होने वाली राजनीति से तंग आ चुके हैं।
उन्होंने युवाओं की आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। कहा कि लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे और बच्चियां फंदे पर न लटकें। यह स्थिति पूरे देश का सिर झुकाने के लिए काफी है।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के पास देखने वाली आंखें, बोलने वाली जुबान और सुनने वाले कान भले न रहें, लेकिन दिमाग बाकी है। लोगों को यह समझना चाहिए।


Azam Khan on Political Alliance: बिजनौर के सांसद पर साधा निशाना
ओवैसी और कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल के जवाब में आजम खान ने कहा कि कुछ लोगों का मकसद केवल दो-चार उम्मीदवारों को हरवाना है।
बिजनौर के सांसद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वह उनसे मोहब्बत करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत देने वालों की पीठ में खंजर घोंपा है। आजम ने इसे उनका राजनीतिक करियर खत्म करने वाला कदम बताया।
आजम खान के इन बयानों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा की राजनीति और विपक्षी समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Anant Singh Daughter Wedding: वरमाला से गंगा आरती तक, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का पूरा Video
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पूड़ी-सब्जी को तरसे मेहमान, पत्तल-दोने कम पड़े, भगौने में गिरे लोग
CJP Protest Nagpur: युवाओं से इतना डर क्यों, प्रकाश राज ने किसे ललकारा?
Saurav Das को UK जाने से किसने रोका? Delhi HC सुनवाई के बाद CJP की Ratna Singh का बड़ा खुलासा
मोदी जी डिग्री नहीं दिखाते, सौरभ का पासपोर्ट लीक कर देते हैं? META-Oxford पर अभिजीत दीपके गरजे
26/11 Anniversary पर Bhumi Pednekar का Emotional Message! आतंकवाद पर कही ऐसी बात, जीत लिया दिल
03:58Abhijeet Dipke News: Gen Z को किसे वोट देना चाहिए? अभिजीत दीपके ने बताया उस पार्टी का नाम!
Anant Singh Daughter Wedding: खुली कार में गमछा लहराते निकले अनंत सिंह, दिखा 'छोटे सरकार' का शाही अंदाज
Anant Singh ने अचानक क्यों रुकवाई Horse Race? 33 हजार Volt Tower पर चढ़ी बेकाबू भीड़!
Read more