‘नहीं सुधरे तो फिर आंदोलन करना पड़ेगा’, सरकारी नौकरियों में घोटाले पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Published : Aug 15, 2026, 02:33 PM IST
ramdev baba

सार

Government Job Interview Scam: योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और पक्षपात होने का आरोप लगाया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह फिर से आंदोलन करेंगे.

Baba Ramdev statement: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने युवाओं के बीच बढ़ते असंतोष और सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो देश में युवाओं के आंदोलन और तेज हो सकते हैं।

सरकारी नौकरी के इंटरव्यू पर बाबा रामदेव का बड़ा आरोप

बाबा रामदेव ने दावा किया कि सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 90 से 99 फीसदी तक घोटाला होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार इंटरव्यू में अपनी पसंद के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग, समुदाय और व्यक्तिगत पसंद के आधार पर लोगों को आगे बढ़ाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। रामदेव ने इसे युवाओं के साथ अन्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या बताया।

‘यह अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ’

बाबा रामदेव ने कहा कि एक तरफ देश में ‘सत्यमेव जयते’ की बात की जाती है, लेकिन दूसरी तरफ अगर भर्ती प्रक्रिया में पहले से लोगों का चयन तय होने लगे या पैसे के लेन-देन के आरोप लगें, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं को अगर निष्पक्ष अवसर नहीं मिलेगा, तो उनके भीतर असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

‘सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन करना पड़ेगा’

बाबा रामदेव ने सरकार और व्यवस्था से सुधार की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं बदली तो उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं के आंदोलन आगे और बढ़ सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह आंदोलन के नाम पर अराजकता के समर्थक नहीं हैं। उनका कहना था कि व्यवस्था में मौजूद कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को दूर करना जरूरी है, ताकि युवाओं का भरोसा सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर कायम रहे।

युवाओं के गुस्से का भी किया जिक्र

बाबा रामदेव ने कहा कि सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ रहा है और अलग-अलग जगहों पर आंदोलन देखने को मिल रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को रोजगार के साथ-साथ ऐसी भर्ती प्रक्रिया चाहिए जिसमें योग्यता और मेहनत के आधार पर चयन हो।

उन्होंने अंत में व्यवस्था को सुधारने की अपील करते हुए कहा कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो कहीं ऐसा न हो कि उन्हें फिर से आंदोलन करना पड़े।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vande Mataram Controversy: क्या राहुल-सोनिया ने बीच में रुकवाया 'वंदे मातरम'? BJP के आरोपों पर कांग्रेस की सफाई
Independence Day 2026: Modi के पैर छूते हुए गिरी बच्ची की टोपी, PM ने नहीं किया Ignore…