'क्या बंद हो जाएगी बाबा रामदेव की पंतजलि', अब CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के निशाने पर योग गुरू

Published : Jul 30, 2026, 05:38 PM IST
cjp founder abhijeet deepke says marriage can wait despite rising proposals

सार

एक तरफ बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब बीमा के क्षेत्र में एंट्री करने जा रही है। आईआरडीएआई ने उनके लिए मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बाबा रामदेव को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है।

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें बीजेपी में शामिल नहीं होने पर धमकियां भी मिल रही हैं। इसके अलावा इस बातचीत के दौरान उन्होंने योग गुरू बाबा रामदेव और उनकी कंपनी पर हमला करते हुए बाबा को सलाह भी दी है। साथ ही कहा कि संभल जाइए जेन जी कुछ भी कर सकती है।

दिपके ने क्यों कहा पतंजलि बंद हो जाएगी?

  • अभिजीत दिपके ने योग गुरु बाबा रामदेव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति पर बयान देने के बजाय पतंजलि प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है।
  • उन्होंने कहा, "आप जो पतंजलि के प्रोडक्ट बनाते हैं, उसे देखिए, जिसके बारे में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि इसमें धोखा है. उस पर ध्यान दीजिए. मुझे लगता है कि Gen Z संस्कृति, लोकतंत्र और देश को काफी अच्छे से संभाल सकती है। आपको अपने खराब पतंजलि प्रोडक्ट्स की चिंता करनी चाहिए, वरना पतंजलि बंद हो जाएगी."

बाबा रामदेव ने सीजेपी और GEN Z पर क्या कहा था…

बता दें कि योग गुरू बाबा रामदेव ने बीते दिनों कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलनों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इस आंदोलन और 'जनरेशन जेड' (Gen-Z) के युवाओं के कारण देश और हमारी संस्कृति की बदनामी हुई है। अब इस मामले पर अभिजीत दिपके ने उनपर तीखा हमला बोला है।

अब बाबा रामेदव की कंपनी करेंगी इंश्योरेंस?

बता दें कि योग गुरू बाबा रामदेव के लिए एक खुशखबरी भी सामने आई है। अब उनकी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद अब बीमा सेक्टर में एंट्री करने जा रही है। क्योंकि बीमा नियामक IRDAI यानी 'इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया' ने पतंजलि आयुर्वेद और डीएस ग्रुप (धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप) की ओर से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पतंजलि कैसे बनेगी बीमा सेक्टर में नंबर-1?

बता दें कि वर्तमान में पतंजलि के देशभर में 2 लाख से ज्यादा रिटेल काउंटर्स, नेशनल रिटेल चेन और 250 से ज्यादा पतंजलि मेगा स्टोर्स हैं। अब बीमा की मंजूरी मिलने के बाद पतंजलि अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का लाभ उठाकर बीमा सेवाओं को ग्रामीण और शहरी इलाकों तक पहुंचाएगी। अभी पतंजलि एक एफएमसीजी और आयुर्वेदिक कंपनी है। रोजाना लाखों लोग इससे रोजमर्रा का सामान खरीदते हैं।

CJP को कहां से हो रही फंडिग?

विदेशी फंडिंग के आरोपों पर दिपके ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें वाकई विदेशी फंडिंग मिली है, तो यह देश की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता होगी, जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार होंगे.

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! कांवड़ यात्रा के चलते कई सड़कें बंद, निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
मोदी सरकार के लिए 2 बड़े चैलेंज, उबाल ले रहे ये आंदोलन । E10 Lao । Aarakshan Hatao । E20 Petrol