Badrinath Dham का खुला कपाट, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति से झूम उठे श्रद्धालु

Badrinath Dham का खुला कपाट, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति से झूम उठे श्रद्धालु

Published : Apr 23, 2026, 12:08 PM IST

उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2026) की पूरी तरह से शुरुआत हो गई। आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खुले, इसके साथ ही भगवान बद्री विशाल के दर्शन शुरू हो गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारें सुनाई दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। धाम में हजारों की तादाद में श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान मौजूद रहे और खुद को भाग्यशाली मानते हुए दर्शन किए। लगभग 24 कुंतल फूलों से भगवान बद्री विशाल का भव्य श्रृंगार किया गया है. वहीं सिंहद्वरा के पास पहली बार फलों से भी भगवान बद्री विशाल का श्रृंगार किया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले दिन ही बद्री विशाल के दर्शन किए. वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी दर्शन किए. साथ ही हजारों की संख्या में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के अवसर पर श्रद्धालु मौजूद रहे.

03:03'वो बीमार थे और...' Prateek Yadav के Gym के सिक्यूरिटी गार्ड ने क्या बताया...
12:56Gold Rate Hike: अचानक से क्यों बढ़ा गोल्ड का दाम? सूरत के ज्वेलर्स ने क्या कुछ बताया...
10:54NEET पेपर कैंसल पर Arvind Kejriwal का CBI-Modi सरकार पर जबरदस्त हमला
03:06CBSE 12th Result 2026 : आ गया सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास
06:06'बहुत बड़ा संकट आने वाला है...' Ravi Kishan की बातों ने डराया
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:03Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी ने दिखा दिए तेवर, ₹11 और ₹18 तक बढ़े दाम
06:3613 मई सुबह की बड़ी खबरें: 40 देशों में Fuel Rationing, दुनिया में बड़ा खतरा । Global Energy Crisis
03:03Prateek Yadav's Death: प्रतीक यादव की मौत की 'SHOCKING' वजह, बीमारी नहीं तो फिर...!
03:03Prateek Yadav News: कौन थे प्रतीक यादव? जानवरों से प्रेम-राजनीति से हटके था बिजनेस