Arunachal Pradesh में बादल फटने से तबाही! पोस्सा गांव में बाढ़ ने मचा दिया कोहराम

Share this Video

अरुणाचल प्रदेश के पोटिन के पोस्सा गांव में बादल फटने की घटना के बाद फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। तेज़ बारिश और अचानक पानी के तेज़ बहाव से कई इलाके के घरों, सड़कों और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पानी का तेज़ बहाव पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले रहा है और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अचानक आए इस फ्लैश फ्लड ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई स्थानों पर रास्ते टूट गए हैं और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

Related Video