
Tarik Rahman Bangladesh PM Candidate: बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में BNP (Bangladesh Nationalist Party) ने शानदार जीत हासिल की। कुल 299 सीटों में से 165 सीटों पर BNP ने जीत दर्ज की, जिससे पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। अब लगभग तय माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। रहमान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की।
पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान में भारत में रहने वाली शेख हसीना ने इस चुनाव को पूरी तरह फर्जी और असंवैधानिक करार दिया। उनका कहना है कि मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उसी के तहत यह चुनाव कराया गया। हसीना का आरोप है कि आम जनता को वोट देने के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं किया गया।
चुनाव के दौरान कई जगह झड़पें और हिंसा की घटनाएं हुईं। खुलना में एक मतदान केंद्र के बाहर BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। वहीं मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में मतदान केंद्र के बाहर देसी बम फेंके गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए। इन घटनाओं ने चुनाव की सुरक्षा और वैधता पर सवाल खड़े कर दिए।
BNP ने महिलाओं, अल्पसंख्यकों और अर्थव्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं:
तारिक रहमान 1967 में ढाका में जन्मे और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 और 1990 के दशक में छात्र राजनीति से हुई। 2001-2006 के BNP शासनकाल में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और 2008 में वह इलाज के लिए लंदन चले गए। अब 2025 में ढाका लौटने के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली। तारिक को एक शांत, सुनने वाला और नीति पर ध्यान देने वाला नेता माना जाता है। वह हर साल 5 करोड़ पेड़ लगाने, ढाका में नए ग्रीन जोन बनाने और तकनीकी शिक्षा बढ़ाने की बात करते हैं।
जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को केवल 45 सीटें मिलीं। जमात के हिंदू उम्मीदवार कृष्ण नंदी को खुलना-1 में BNP उम्मीदवार आमिर एजाज खान ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
BNP की यह जीत देश की राजनीतिक दिशा तय कर सकती है। खासकर महिला सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक सुरक्षा, और आर्थिक सुधारों के मुद्दों पर जनता की उम्मीदें बढ़ी हैं। लेकिन शेख हसीना की आलोचना और हिंसा की घटनाओं ने इस जीत पर सवाल भी खड़े किए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।