
Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट सोमवार 3 अगस्त को आ रहे हैं। जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक हुए 20 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को 11621 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे नंबर पर, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं।
#WATCH | Patna | As Jan Suraaj, chief Prashant Kishor continues his lead in the Bankipur bypoll
Wife of Jan Suraaj chief Prashant Kishor, Dr. Jahnavi Das, says, "I thank the people of Bankipur from the core of my heart...He worked very hard for this victory..." pic.twitter.com/UOD2SyBVbi— ANI (@ANI) August 3, 2026
प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त पर उनकी पत्नी डॉक्टर जाह्नवी दास ने कहा, मैं अपने दिल की गहराइयों से बांकीपुर की तमाम जनता का धन्यवाद करती हूं। उनसे जब पूछा गया कि प्रशांत किशोर इतने दिनों से लगातार संघर्ष कर रहे थे, तो आपको कभी लगा कि वो इतना अच्छा कर पाएंगे। इस पर जाह्नवी दास ने कहा, बिल्कुल लगा थ। इतनी मेहनत की है तो जीतना तो बनता है और बांकीपुर की जनता तो हमारे साथ है ही।
#WATCH | Patna | As Jan Suraaj, chief Prashant Kishor continues his lead in the Bankipur bypoll
Wife of Jan Suraaj chief Prashant Kishor, Dr. Jahnavi Das, says, "I thank the public of Bankipur and Bihar...I am very happy" pic.twitter.com/sM6S1T0bMJ— ANI (@ANI) August 3, 2026
बता दें कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट कहलाती है। वे यहां से लगातार 5 बार चुनाव जीतकर विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली थी, जिसके बाद उपचुनाव कराया गया। ऐसे में अगर यहां से बीजेपी हारती है तो कहीं न कहीं नितिन नबीन की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।