Bastar Pandum 2026: सुकमा में बस्तर पंडुम का भव्य समापन, कलाकारों को मिला 50 हजार का पुरस्कार

Published : Feb 09, 2026, 06:40 PM IST
Bastar Pandum 2026

सार

Bastar Pandum 2026 In Hindi: बस्तर पंडुम 2026 ने सुकमा में जनजातीय परंपरा, लोक कला, नृत्य और संस्कृति को संरक्षित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कलाकारों को मान और प्रोत्साहन मिला। जानिए पूरी डिटेल।

जगदलपुर, 9 फरवरी 2026: बस्तर की परंपराएं, उसकी जनजातीय पहचान और लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव बनकर उभरा “बस्तर पंडुम 2026”। यह सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सरकार की जनजातीय संरक्षण और संवेदनशील प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रत्यक्ष उदाहरण रहा। लाल बाग मैदान में संपन्न समापन समारोह ने पूरे देश का ध्यान बस्तर की गौरवशाली विरासत की ओर आकर्षित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की पहल ने प्रशासन को प्रेरित किया कि वे परंपराओं को समय की धारा में खोने से बचाएं। इस आयोजन में पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, जनजातीय वेशभूषा, खानपान और शिल्प को पूरी तरह अपने मूल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया। यही इस उत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

बस्तर पंडुम 2026: विजेताओं को मिला पुरस्कार

सुकमा जिला प्रशासन ने इस आयोजन में बेहतरीन समन्वय और संवेदनशीलता दिखाई। जिले के कलाकारों ने मंच पर बस्तर की आत्मा को जीवंत कर दिखाया। छिंदगढ़ विकासखंड के किंदरवाड़ा निवासी गुंजन नाग और किरण नाग ने जनजातीय वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सुकमा और पूरे बस्तर का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50,000 रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया। यह शासन की कलाकारों के प्रति सम्मान और विश्वास को दर्शाता है।

कलाकारों की सहभागिता और नई उड़ान

सुकमा जिले से 12 विभिन्न विधाओं में 69 कलाकारों की भागीदारी ने यह साबित किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मंच और अवसर जनजातीय प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। इस सहभागिता का महत्व केवल प्रस्तुति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आत्मसम्मान, पहचान और भविष्य की उम्मीद का प्रतीक भी बनी।

विकास और परंपरा का संगम

बस्तर पंडुम 2026 यह संदेश देता है कि श्री विष्णुदेव साय सरकार का विकास मॉडल सिर्फ सड़क, भवन और योजनाओं तक सीमित नहीं है। यह जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक जड़ों और सामाजिक सम्मान को भी बराबर महत्व देता है। यह आयोजन साबित करता है कि जब प्रशासन संवेदनशील हो और नेतृत्व दूरदर्शी, तो विकास और परंपरा एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UP Budget News: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेजों की बड़ी तस्वीर
योगी सरकार का मास्टरप्लान! कृषि के दम पर बदली यूपी की अर्थव्यवस्था, जानें आंकड़े