
Beed Road Accident Viral Video: भारत में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और वाहनों की सही मेंटेनेंस न होना भी है। अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण खतरनाक दुर्घटनाएं हो जाती हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला हादसा महाराष्ट्र के बीड जिले के अहिल्यानगर इलाके में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तिपहिया ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार में सड़क पर जा रहा होता है। अचानक चलते-चलते उसका एक पहिया निकल जाता है।पहिया निकलते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क पर उछलते हुए सामने से आ रहे एक बाइक सवार से जा टकराता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं।
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तेज स्पीड के कारण ऑटो रिक्शा का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ जाता है। पहिया अलग होते ही वाहन हवा में उछल जाता है और सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा जाता है। इस हादसे में बाइक सवार को चोट लगती है। वहीं ऑटो में बैठे यात्री भी गिरकर घायल हो जाते हैं। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और घायलों की मदद करने की कोशिश करते हैं।
वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ऑटो रिक्शा के लेफ्ट साइड के व्हील का क्लैंप कट जाता है, जिससे पहिया अलग हो जाता है। ऑटो के तेज स्पीड में होने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह हवा में उछलते हुए एनफील्ड सवार शख्स से टकरा जाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।