
पश्चिम बंगाल में पहली बार संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए होल्डिंग सेंटर शुरू किया गया है। Malda में बनाए गए इस सेंटर में फिलहाल 9 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को रखा गया है। पुलिस के मुताबिक इनमें कई महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। सभी को हाल ही में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उन्हें इस नए होल्डिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया।