
Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
Palla Srinivasa Rao ने CJP विवाद पर कहा कि युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षा और आर्थिक दबाव से जुड़ी नाराजगी को समझना जरूरी है। सरकारों को उनकी भावनाएं गंभीरता से सुननी चाहिए।
एनडीए सहयोगी टीडीपी के एक नेता ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बयान दिया। आंध्र प्रदेश के पार्टी के अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने सीजेपी को लेकर टिप्पणी की और कहा कि इसे केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। देश के युवाओं की निराशा और भावनाओं को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार युवाओं की रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, आर्थिक दबाव को लेकर भावनाएं सामने आ रही हैं। सरकारों को इन्हें गंभीरता से सुनना चाहिए। नीतियों में जरूरी बदलाव और सुधार की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया।