Bengaluru Shocking Incident: पैर पर पैर पड़ा तो कर दिया मर्डर!

Published : Mar 04, 2026, 08:01 AM IST
Bengaluru Shocking Incident: पैर पर पैर पड़ा तो कर दिया मर्डर!

सार

बेंगलुरु के एक होटल में गलती से पैर लगने पर हुए विवाद में दो भाइयों ने 31 वर्षीय शशिकुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

बेंगलुरु: शहर के एक होटल में डोसा खाते समय गलती से किसी के पैर पर पैर पड़ गया, तो दो भाइयों ने मिलकर एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना बसवेश्वर नगर पुलिस स्टेशन इलाके की है। मारे गए शख्स की पहचान मंजुनाथ नगर के रहने वाले 31 साल के शशिकुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो भाई हैं- भाग्यराज और मंजुनाथ। दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यह वारदात सोमवार रात बसवेश्वर नगर के गुरु राघवेंद्र होटल के पास हुई।

शशिकुमार एक प्राइवेट लोन रिकवरी संस्था में काम करते थे और अपने परिवार के साथ मंजुनाथ नगर में रहते थे। सोमवार रात वह घर के पास के एक होटल में डोसा खाने गए थे। उसी वक्त, आरोपी मंजुनाथ भी होटल में मौजूद था। डोसा खाते समय शशिकुमार का पैर गलती से मंजुनाथ के पैर पर पड़ गया। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इस झगड़े की जानकारी मंजुनाथ ने अपने भाई भाग्यराज को दी और उसे मौके पर बुला लिया। भाग्यराज चाकू (डैगर) लेकर होटल पहुंचा और आते ही उसने शशिकुमार पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले में शशिकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

11 महीने के बच्चे का पिता था शशिकुमार

पुलिस ने बताया कि मारे गए शशिकुमार का 11 महीने का एक बच्चा है। उनकी पत्नी बच्चे के जन्म के बाद की देखभाल के लिए अपने मायके गई हुई थीं। इसी वजह से शशिकुमार रात का खाना खाने के लिए होटल गए थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Israel Iran War: ईरान हमले में मारे गए 4 US सैनिकों की पहचान, पेंटागन ने जारी किए नाम-क्या होगा फुल स्केल वॉर?
अमेरिका के 'आतंक पर वार' का असली चेहरा: 25 साल, 10 देशों पर हमला और 47 लाख मौत