Bengaluru: टॉयलेट के बहाने घर में एंट्री, फिर डिलीवरी एजेंट ने जो किया...VIDEO देख कांप उठेगी रूह!

Published : Jul 12, 2026, 08:57 AM IST
bengaluru delivery agent forced entry obscene act woman home harassment case

सार

बेंगलुरु में एक महिला ने डिलीवरी एजेंट पर टॉयलेट के बहाने घर में जबरन घुसने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bengaluru Delivery Agent Case: IT सिटी बेंगलुरु से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन डिलीवरी मंगाने वाले लाखों लोगों, खासकर अकेले रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोप लगाया है कि एक ई-कॉमर्स डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने उसके घर आया और फिर जो हुआ, उसने महिला को जीवन भर का सदमा दे दिया।

"नो मीन्स नो!": जब अजनबी ने पार की मर्यादा की सारी हदें

महिला के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बाद अचानक रुक गया और उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाज़त मांगी। महिला ने बताया: "मैंने कई बार बेहद विनम्रता से मना किया और साफ़ तौर पर कहा कि मैं अजनबियों को अपने फ़्लैट के अंदर आने की इजाज़त नहीं देती। मैंने उसे यह भी सुझाव दिया कि अगर कोई इमरजेंसी है, तो वह पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से मदद मांग ले।" लेकिन, उस एजेंट के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। बार-बार मना करने के बावजूद, उसने महिला की सीमाओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया। उसने जबरन अपनी चप्पलें उतारीं और महिला की मर्जी के बिना धड़धड़ाते हुए घर के अंदर दाखिल हो गया।

 

 

वॉशरूम का दरवाज़ा खुला... और सामने आया घिनौना सच!

महिला उस वक्त डर के मारे कांप रही थी, लेकिन असली खौफनाक मंजर तो तब सामने आया जब वह शख्स टॉयलेट से बाहर निकला। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आते ही उस डिलीवरी एजेंट ने उसके सामने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। अपने ही आशियाने में इस घिनौनी हरकत का सामना करने के बाद महिला पूरी तरह सदमे में आ गई। उसने लिखा कि उसे बेहद अपमानित और अपने ही घर में पूरी तरह असुरक्षित महसूस हुआ।

खौफ के वो चंद मिनट: खुली फटी आंखों से मौत को सामने देखना

एजेंट की इस हरकत के बाद महिला बुरी तरह सहम गई थी। अपनी जान और आबरू की रक्षा के लिए उसने तुरंत सूझबूझ दिखाई। महिला ने बताया कि वह बहुत डरी हुई थी, इसलिए उसने चुपके से अपने फोन का कैमरा चालू कर दिया। उसने घर का मुख्य दरवाज़ा पूरा खोल दिया और ठीक दरवाज़े के पास जाकर खड़ी हो गई, ताकि अगर वह शख्स उस पर हमला करे, तो वह तुरंत चिल्लाते हुए मदद के लिए बाहर भाग सके। उसने लिखा, "हम रोज़ महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अपराधों के बारे में सुनते हैं, उस वक्त मुझे अपनी सुरक्षा की गहरी चिंता हो रही थी।"

पुलिस एक्शन में: क्या सलाखों के पीछे पहुंचेगा नकाबपोश दरिंदा?

इस दिल दहला देने वाली घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बेंगलुरु पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस ने महिला की इस पोस्ट का संज्ञान लिया है और उससे संपर्क साध कर घटना की पूरी जानकारी और डिलीवरी एजेंट की डिटेल्स साझा करने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे पीड़िता से मिलने वाली जानकारियों का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसके आधार पर आरोपों की पुष्टि करके आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके। इस घटना ने एक बार फिर महानगरों में होम डिलीवरी करने वालों के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toronto Mass Shooting: साल्सा फेस्टिवल में फायरिंग, 2 की मौत, तबाही की 9 PHOTO-VIDEO
सीज़फ़ायर टूटते ही ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, US ने शुरू किया हमलों का तीसरा दौर