Woman Auto Drivers: पुरुष नहीं, महिला ऑटो ड्राइवर बेहतर हैं! बिजनेसमैन ने क्यों कहा ऐसा?

Published : May 23, 2026, 06:46 PM IST
Woman Auto Drivers

सार

बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन ने महिला ऑटो ड्राइवरों की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि महिला ड्राइवर ज्यादा सुरक्षित और अनुशासन में गाड़ी चलाती हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐप में ऑप्शन हो तो वह हमेशा महिला ड्राइवर ही चुनेंगे.

बेंगलुरु के एक जाने-माने बिजनेसमैन और 'मल्टिप्लाई वेंचर्स' के फाउंडर संजय रामकृष्णन ने महिला ऑटो ड्राइवरों की तारीफ में एक पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उन्होंने अपने हाल के अनुभवों को लिंक्डइन पर शेयर करते हुए बताया कि महिला ड्राइवरों के साथ उनका सफर पुरुष ड्राइवरों के मुकाबले काफी अलग और सुकून भरा रहा।

संजय बताते हैं कि ऑफिस आने-जाने जैसी छोटी दूरी की यात्रा के लिए वह अक्सर 'नम्मा यात्री' (Namma Yatri) और 'रैपिडो' (Rapido) जैसे ऐप्स से ऑटो बुक करते हैं। पिछले तीन हफ्तों में उन्हें तीन बार महिला ड्राइवर मिलीं। उन्होंने महसूस किया कि इन महिला ड्राइवरों में कुछ ऐसी खासियतें थीं जो पुरुष ड्राइवरों में आमतौर पर नहीं दिखतीं। इसी वजह से उन्होंने यह पोस्ट लिखने का फैसला किया।

अपने अनुभव के आधार पर संजय ने पुरुष और महिला ड्राइवरों के ड्राइविंग स्टाइल का फर्क बताया है। उन्होंने लिखा कि कई पुरुष ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं, बेवजह हॉर्न बजाते हैं, गड्ढे आने पर अचानक गाड़ी मोड़ देते हैं और ड्राइविंग के दौरान फोन पर लगे रहते हैं। संजय ने यह भी कहा कि ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना और गलत साइड से गाड़ी चलाना इतना आम है कि कई बार उन्हें लगता है कि काश ऑटो में सीट बेल्ट होती।

इसके उलट, जिन महिलाओं ने इलेक्ट्रिक ऑटो चलाया, वे काफी साफ-सुथरे थे और दोनों तरफ सुरक्षित दरवाजे भी थे। सफर शुरू करने से पहले उन्होंने बड़े अदब से इजाजत मांगी। वे बहुत सामान्य स्पीड में गाड़ी चला रही थीं। उन्होंने पैदल चलने वालों को रास्ता दिया, गड्ढों पर गाड़ी धीमी की और ट्रैफिक नियमों का भी सख्ती से पालन किया। संजय रामकृष्णन ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि अगर राइड-शेयरिंग ऐप्स में जेंडर चुनने (Gender Selection) का ऑप्शन होता, तो वह यकीनन हमेशा महिला ड्राइवरों को ही चुनते।

यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स में अपने ऐसे ही अनुभव शेयर किए। चेन्नई के एक शख्स ने लिखा, 'चेन्नई में महिला ऑटो ड्राइवरों के साथ मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'वे भरोसेमंद और प्रोफेशनल हैं। अगर ऐप्स में महिलाओं को चुनने का विकल्प हो, तो मैं हमेशा उन्हें ही चुनूंगा।'

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

West Bengal में TMC दफ्तर पर बुलडोजर! आसनसोल में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाई| Suvendu Adhikari
Leave Cancelled: एयरपोर्ट पर मैनेजर ने छुट्टी कैंसल की, भड़की लड़की का वीडियो हुआ वायरल