
बेंगलुरु: शहर के एक 5-स्टार होटल में दो बच्चियों की संदिग्ध हत्या और उनके पिता के गंभीर रूप से घायल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय SG इमरान अपनी 10 और 5 साल की बेटियों के साथ होटल में ठहरे थे। दोनों बच्चियों के शव कमरे के बिस्तर पर मिले, जबकि इमरान टॉयलेट में खून से लथपथ हालत में मिले।
पुलिस के अनुसार, परिवार ने एक दिन पहले होटल में चेक-इन किया था। अगले दिन शाम करीब 4 बजे होटल का क्लीनिंग स्टाफ कमरे की सफाई के लिए पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब स्टाफ कमरे में दाखिल हुआ, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। दोनों मासूम बच्चियों के शव बिस्तर पर पड़े थे, जबकि इमरान टॉयलेट में खून से लथपथ हालत में मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जीके मिथुन कुमार के मुताबिक, इमरान ने कथित तौर पर अपनी दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि बच्चियों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। इसके बाद इमरान ने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। होटल के सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आह! क्या होता जा रहा है इंसान...
बैंगलोर के इमरान ने पत्नी से चल रही अनबन की वजह से होटल ताज के एक कमरे में, अपनी दो बेटियों, 10 की शेख ज़ोया और 5 साल की शेख ज़हरा का गला घोंटकर मार दिया और खुद के गले को भी चाकू से काट लिया.
रविवार शाम करीब 5 बजे इमरान अपनी दोनों बेटियों के साथ… pic.twitter.com/ynQkYyqlzW— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) August 10, 2026
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इमरान को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। पूछताछ में उसने कथित तौर पर कहा कि वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटियां ऐसी मां के साथ बड़ी हों। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआती जांच में सामने आई वजह है और वास्तविक मकसद की पुष्टि अभी बाकी है।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जीके मिथुन कुमार के मुताबिक, इमरान नागवारा इलाके का रहने वाला है। पुलिस अब उसके परिवार से संपर्क कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल में आने से पहले क्या हुआ था। उसके पेशे, पारिवारिक विवाद और घटना के पूरे क्रम की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ज़रूरी हेल्पलाइन:
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।