कार में आइसक्रीम गिरी तो 6 साल की बच्ची को मार डाला, मां और उसके लिव-इन पार्टनर ने की हैवानियत

Published : Jun 12, 2026, 09:39 AM IST
Bengaluru Horror

सार

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कार में आइसक्रीम गिराने पर एक मां और उसके लिव-इन पार्टनर ने 6 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु: कार में आइसक्रीम गिराने जैसी मामूली बात पर एक मां और उसके लिव-इन पार्टनर ने 6 साल की बच्ची को पीट-पीटकर और दम घोंटकर मार डाला। ये दिल दहला देने वाली घटना बेंगलुरु के सिगेहल्ली इलाके में 25 मार्च को हुई थी। महीनों की जांच के बाद जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, तब जाकर इस खौफनाक हत्या का राज खुला। गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्ची की मां प्रियंका पी. और उसका लिव-इन पार्टनर मोहन जे. महानिंगप्पा शामिल है, जो एक रियल एस्टेट कारोबारी है।

पुलिस के मुताबिक, 24 मार्च की रात को ये लोग कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बच्ची ने गलती से कार में आइसक्रीम गिरा दी। इस पर मोहन आग-बबूला हो गया और उसने बच्ची को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसने बच्ची के पेट में कोहनी से जोर से मारा। जब बच्ची दर्द से चीखने लगी, तो मोहन ने उसका मुंह और नाक दबाकर सांस रोक दी। पिटाई और दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद दोनों करीब 12 घंटे तक बच्ची की लाश के साथ शहर में घूमते रहे।

बच्ची की मौत का राज छिपाने के लिए दोनों ने एक बड़ी कहानी गढ़ी। उन्होंने इसे अचानक हुई बीमारी का मामला बनाने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में हुए खुलासों ने पुलिस को शक में डाल दिया।

प्रियंका अपने पति प्रवीण बसप्पा से आपसी अनबन के चलते अलग रह रही थी। वह अपने कॉलेज के दोस्त मोहन के साथ बेंगलुरु के एक आलीशान विला में रहती थी। मोहन भी शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है। प्रियंका की बड़ी बेटी अपने पिता के साथ रहती थी। बच्ची के पिता प्रवीण ने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रियंका और मोहन इस 6 साल की बच्ची को अपने रिश्ते में रुकावट मानते थे। वे IVF के जरिए एक नया बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे थे। प्रवीण का आरोप है कि बच्ची को पहले भी प्रताड़ित किया जाता था।

बच्ची की मौत पर शक होने पर पिता प्रवीण ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट यूके में अपने एक रिश्तेदार को भेजी, जो बच्चों के डॉक्टर (पीडियाट्रिशियन) हैं। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखकर साफ कर दिया कि बच्ची को बेरहमी से पीटा गया है और दम घोंटकर मारा गया है। इसके बाद 4 जून को प्रवीण ने पुलिस में हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले मोहन को हिरासत में लिया। फरार चल रही प्रियंका को हाल ही में हासन जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US Iran War: ट्रंप का दावा या ईरान का 'माइंड गेम'? पर्दे के पीछे का वो कड़वा सच, जिसने उड़ाये होश!
शताब्दी एक्सप्रेस पर हमला: मोहन भागवत ही थे निशाना या कोई और? किसने और क्यों फेंका पत्थर?