
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी एक पुरानी दोस्त से मिलने उसके घर जाना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्त के पति और रिश्तेदारों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह घटना ब्याटरायनपुरा पुलिस स्टेशन इलाके की है। मरने वाले की पहचान 27 साल के मोहम्मद कासिफ के तौर पर हुई है, जो रामनगर की बीड़ी कॉलोनी का रहने वाला था और कबाड़ का कारोबार करता था। पुलिस ने इस मामले में कासिफ की दोस्त के पति अकबर और उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले बापूजीनगर में हुई, जब मोहम्मद अपनी दोस्त के घर गया था।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद कासिफ पहले बापूजीनगर में ही रहता था, लेकिन बाद में अपने परिवार के साथ रामनगर में बस गया था। कासिफ और अकबर की पत्नी की दोस्ती स्कूल के दिनों की थी। जब कासिफ 10वीं क्लास में था, तब वह लड़की 8वीं में पढ़ती थी। दोनों में गहरी दोस्ती थी, जो लड़की की शादी के बाद भी जारी रही। लेकिन उसका पति अकबर इस दोस्ती के सख्त खिलाफ था।
सोमवार शाम को मोहम्मद अपनी दोस्त से मिलने बापूजीनगर में उसके घर गया था। उसी वक्त अकबर भी घर आ गया। कासिफ को घर में देखकर वह आग-बबूला हो गया। उसने कासिफ से सवाल किया, "तुम यहां क्यों आए हो?" और फिर उस पर हमला कर दिया। जल्द ही उसके रिश्तेदार भी वहां आ गए और सबने मिलकर कासिफ को बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद कासिफ किसी तरह वहां से निकलकर रामनगर अपने घर पहुंचा। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
घर पहुंचने के बाद रात में कासिफ को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिवार वाले उसे फौरन पास के एक अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि कासिफ की मौत जानलेवा हमले और अंदरूनी चोटों की वजह से हुई है। इसके बाद, कासिफ के परिवार ने ब्याटरायनपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।