Bengaluru Metro Viral Video: ‘फोन अनलॉक करो!’ युवती ने यात्री को घेरा, फिर क्या हुआ?

Published : Oct 28, 2026, 10:37 AM IST
bengaluru metro viral video woman recording accusation whitefield kadugodi police fir

सार

Bengaluru Metro Viral Video: बेंगलुरु मेट्रो में एक महिला ने उसे चुपके से रिकॉर्ड करते यात्री को रंगे हाथों पकड़ा। विरोध करने पर आरोपी भाग निकला। कडुगोडी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bengaluru Metro Incident: सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक और खौफनाक मामला सामने आया है। बेंगलुरु मेट्रो में सफर कर रही एक युवती ने अपने साथ सफर कर रहे एक यात्री को चुपके से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हिम्मत दिखाते हुए आरोपी से सीधे सवाल-जवाब करती नजर आ रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कडुगोडी थाने में प्राथमिक दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bengaluru Metro Incident: "कांप रही थी मैं..." महिला ने बयां की पूरी आपबीती

इंस्टाग्राम पर 'सौपिका' (Sowpika) नाम की यूजर ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है:

  • कहां की है घटना: यह मामला मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड-कडुगोडी रूट पर मेट्रो ट्रेन के भीतर का है।
  • रंगे हाथों पकड़ा: महिला ने बताया कि जब वह सफर कर रही थी, तभी उसने देखा कि पास खड़ा व्यक्ति उसे लगातार फोन से रिकॉर्ड कर रहा था।
  • कपड़ों पर सफाई: परेशान दिख रही महिला ने वीडियो में कहा, "मेरा शरीर पूरी तरह ढका हुआ था। मैं ऊपर से नीचे तक ढकी थी, फिर भी इस आदमी ने ऐसी हरकत की।" उसने साफ किया कि ऐसी घटनाओं में कपड़ों का कोई लेना-देना नहीं होता।

Metro Confrontation: फोन छीनने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों के सामने से भागा आरोपी

वायरल वीडियो में महिला की हिम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल साफ दिखाई दे रहे हैं:

  • लिफ्ट तक बहस: महिला ने आरोपी का फोन पकड़ लिया और उससे पासवर्ड मांगती रही, लेकिन आरोपी माफी मांगता रहा और रिकॉर्डिंग करने से मुकरता रहा।
  • सुरक्षा गार्ड के बाद भी भागा: महिला ने फोन मेट्रो सुरक्षाकर्मियों के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन मौका मिलते ही आरोपी गार्ड के हाथ से फोन छीनकर स्टेशन से बाहर भाग निकला।
  • सोशल मीडिया पर अपील: महिला ने वीडियो शेयर कर बेंगलुरु वासियों और पुलिस से अपील की कि इस शख्स की पहचान कर सख्त सजा दी जाए।

Police Action & FIR: कडुगोडी थाने में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

वायरल वीडियो पर बेंगलुरु सिटी पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया:

  • पुलिस की प्रतिक्रिया: पुलिस ने इंस्टाग्राम कमेंट के जरिए महिला से संपर्क किया और स्टेशन का ब्यौरा मांगा।
  • FIR दर्ज: महिला कडुगोडी पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां अधिकारियों ने मामले की लिखित शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज (FIR No. 464/2026) कर लिया।
  • आरोपी की पहचान: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jio IPO News: भारत के सबसे बड़े IPO पर निवेशकों ने क्या कहा? अंबानी परिवार की तीसरी पीढ़ी पर नजर
UP MLC Election Result: वाराणसी में कैसे जीते सपा के लाल बिहारी यादव? शिक्षकों ने क्यों जताया भरोसा?