
Bangalore Auto Viral: बेंगलुरु का नाम सुनते ही दिमाग में अक्सर बिज़ी सड़कें, ट्रैफिक और शानदार कैफे की तस्वीर बनती है। और इन सबके लिए शहर का इंदिरानगर इलाका काफी मशहूर है। आप इसे बेंगलुरु का कनॉट प्लेस या खान मार्केट भी समझ सकते हैं। लेकिन इसी इंदिरानगर में हुई एक आम सी ऑटो की सवारी अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वजह? इस राइड का किराया था सिर्फ 1 रुपया!
बेंगलुरु के ही एक स्टार्टअप फाउंडर निकेत राज द्विवेदी ने अपना ऑटो का अनुभव X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ऑटो बुक करने के बाद ड्राइवर ने उनसे किराए के तौर पर सिर्फ 1 रुपया मांगा।
उन्होंने अपनी पोस्ट की शुरुआत में लिखा, “इंदिरानगर एक क्रेज़ी जगह है”। उन्होंने आगे बताया कि यह दो स्टार्टअप्स के बीच एक खास राखी कोलैबोरेशन कैंपेन का हिस्सा था।
इस कैंपेन की खास बात सिर्फ 1 रुपये का किराया नहीं थी। ऑटो के अंदर ही प्रमोशन का पूरा जुगाड़ किया गया था। लाल रंग के एक प्रमोशनल कार्ड पर POP का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था और 1 रुपये की राइड के बारे में बताया गया था।
एक और मैसेज में यात्रियों से किराया चुकाने के लिए सर्विस इस्तेमाल करने को कहा गया था। मतलब, स्टार्टअप्स ने एक आम ऑटो राइड को सीधे-सीधे मार्केटिंग चैनल बना लिया था।
जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछा कि इस कैंपेन में कौन से दो स्टार्टअप शामिल हैं, तो फाउंडर ने साफ किया कि ये POP और नम्मा यात्री हैं।
इस तरह, एक ऑटो की सवारी के अनुभव को डिजिटल पेमेंट और कस्टमर-फोकस्ड मार्केटिंग से जोड़ा गया है।
1 रुपये वाली ऑटो राइड की कहानी पर इंटरनेट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे बहुत ही क्रिएटिव मार्केटिंग बताया, तो कुछ ने मज़ाक में कहा कि काश उन्हें भी ऐसी राइड मिल जाती।
कुल मिलाकर, सस्ते ऑफर से ज़्यादा, उसे लोगों तक पहुंचाने का यह अनोखा तरीका ही इस कैंपेन के वायरल होने की असली वजह बना।
Indiranagar is a crazy place.
Booked an auto and the guy asked for just ₹1 as fare due to a rakhi collab campaign between two startups.
Truly the best place to live in.
Wild 🫡 pic.twitter.com/214haRCJVj— Niket Raj Dwivedi (@niketrajdwivedi) 28 अगस्त, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।