Bengaluru Tragedy: बाल्टी में डूबने से 11 महीने के बच्चे की मौत, सदमे में टेकी मां ने किया सुसाइड

Published : Apr 02, 2026, 12:29 PM IST

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां 11 महीने का एक बच्चा गलती से पानी की बाल्टी में डूब गया। इस सदमे से टूट चुकी टेकी मां ने एक डेथ नोट लिखा, जिसमें बच्चे की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया और आत्महत्या कर ली।

PREV
15
दिल दहला देने वाली घटना
बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट पुलिस स्टेशन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां 11 महीने के बच्चे की बाल्टी के पानी में डूबकर मौत हो गई, जिसके बाद दुखी मां ने आत्महत्या कर ली। महिला ने डेथ नोट में लिखा कि वह अपने बच्चे को नहीं बचा सकी।
25
सबकुछ खत्म-हतास बैठा पिता
मृतकों की पहचान 11 महीने के अगस्त्य और 29 साल की प्रतिभा के तौर पर हुई है। भैरवेश्वर नगर में रहने वाली प्रतिभा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और घर से काम कर रही थीं। उनके पति महांतेश भी एक टेकी हैं। घटना के वक्त घर पर सिर्फ प्रतिभा और बच्चा ही थे। (तस्वीर में पिता महांतेश)
35
बच्चा पानी में डूबा, डेथ नोट लिखकर मां ने किया सुसाइड
प्रतिभा सूखने के लिए डाले गए कपड़े लेने के लिए घर से बाहर छत पर गईं। इसी बीच, बच्चा पानी से भरी बाल्टी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस सदमे में प्रतिभा ने किसी को कुछ बताए बिना एक डेथ नोट लिखा और आत्महत्या कर ली। इससे पहले प्रतिभा ने अपनी कलाई काटकर भी जान देने की कोशिश की थी।
45
पति ने खोला दरवाजा तो सामने पड़ी थी 2 लाश

यह मामला तब सामने आया जब पति महांतेश रात में घर लौटे। जब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने अपनी चाबी से दरवाजा खोला। महांतेश ने पुलिस को बताया कि अंदर प्रतिभा का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा था।

55
बच्चे की मौत की जिम्मेदार मैं हूं, इसलिए...

प्रतिभा ने डेथ नोट में लिखा, ‘मैं कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया। वहां वह बाल्टी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मैं अपने बच्चे को नहीं बचा सकी। मेरे बच्चे की मौत की जिम्मेदार मैं ही हूं। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।’

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories