Bhadohi में शर्मनाक घटना: जाति पूछकर इलाज से इनकार! सड़क किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Published : Oct 03, 2026, 09:37 AM IST
Bhadohi में शर्मनाक घटना: जाति पूछकर इलाज से इनकार! सड़क किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सार

भदोही में जातिगत भेदभाव के कारण 20 वर्षीय दलित महिला को अस्पताल ने भर्ती नहीं किया, जिससे उसे सड़क पर प्रसव करना पड़ा। बाद में पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया। प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को हटाकर जांच शुरू कर दी है।

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जातिगत भेदभाव के चलते अस्पताल प्रशासन ने एक 20 साल की दलित महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला को सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। यह पूरी घटना भदोही के महाराजा चेत सिंह सरकारी अस्पताल के बाहर की है। महिला के परिवार का आरोप है कि वे मुसहर समुदाय से आते हैं, इसलिए अस्पताल के कर्मचारियों और ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने इलाज करने से साफ मना कर दिया।

परिवार के मुताबिक, महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने यह कहकर उसे बाहर निकाल दिया कि "तुम मुसहर समुदाय की हो, हम तुम्हारी डिलीवरी नहीं कराएंगे।" इसके बाद महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मां और बच्चे की मदद की। इस घटना के बाद वहां भारी हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दखल दिया और मां-बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराकर उनका इलाज शुरू करवाया।

मामला बढ़ता देख प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। अस्पताल में उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि अगर इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं में भी इस तरह का जातिगत भेदभाव हो रहा है, तो यह हमारे स्वास्थ्य तंत्र की पूरी तरह से नाकामी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Flydubai Flight Attack: कौन है को-पायलट हमाम अल-हम्मामी? CNN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Oman Oil Tanker Attack: ओमान के तट के पास तेल टैंकर पर हमला, जहाज में सवार सभी क्रू सुरक्षित