भोपाल में अब इन दो जगहों पर प्रदर्शन बैन!, जानिए क्या है इस बड़े फैसले की वजह

Published : Oct 21, 2026, 08:32 PM IST
Bhopal Police

सार

दिल्ली के जंतर मंतर के बाद अब भोपाल के रोशनपुरा और पॉलिटेक्निक चौराहे पर अगले दो महीने के लिए किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। यानि यहां पर अब किसी तरह का कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हो सकेगा।

भोपाल (मध्य प्रदेश): भोपाल पुलिस ने शहर के रोशनपुरा और पॉलिटेक्निक चौराहे पर अगले दो महीने के लिए किसी भी तरह के धरने, प्रदर्शन और हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पुलिस ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि ट्रैफिक जाम न लगे और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सर्विस बिना किसी रुकावट के आ-जा सकें।

भोपाल के पुलिस कमिश्नर (CP) संजय कुमार ने 19 अक्टूबर को को यह आदेश जारी किए हैं। दरअसल, कई राजनीतिक पार्टियां और संगठन लगातार इन जगहों पर प्रदर्शन करने की परमिशन मांग रहे थे, जिसे देखते हुए पुलिस को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

पुलिस ने इसलिए लिया इतना बड़ा फैसला

  • रोशनपुरा चौराहे को लेकर पुलिस ने अपने आदेश में साफ कहा है कि यह शहर का एक बहुत ही अहम रूट है। इसके आस-पास राजभवन, एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडिकल कॉलेज जैसी कई जरूरी जगहें हैं। अगर यहां भीड़ जुटती है या कोई प्रदर्शन होता है, तो ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इससे एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी गाड़ियों को निकलने में भारी दिक्कत होगी।
  • इसी तरह, पॉलिटेक्निक चौराहे के बारे में पुलिस का कहना है कि एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडिकल कॉलेज जाने के लिए यही इकलौता मेन रास्ता है। यहां से गुजरने के लिए दूसरे रास्ते बहुत कम हैं। ऐसे में अगर इस चौराहे पर कोई धरना होता है, तो न सिर्फ आम लोगों को परेशानी होगी, बल्कि इमरजेंसी सर्विस भी लेट हो सकती हैं।
  • पुलिस के इस नए आदेश के बाद अब अगले दो महीने तक इन दोनों चौराहों पर हड़ताल, धरना, जुलूस निकालने या पुतला फूंकने जैसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। पुलिस का सीधा मकसद शहर में शांति बनाए रखना और लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाना है। आपको बता दें कि ये पाबंदियां BNSS 2023 की धारा 163 के तहत लगाई गई हैं और आदेश जारी होने की तारीख से पूरे दो महीने तक लागू रहेंगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nazia Khan Threat: 'योगी-अमित शाह जी बचा लो', नाजिया खान को जान से मारने की धमकी?
पत्नी मोदी कैबिनेट में मंत्री, पति ने सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा! 23 अक्टूबर को होने जा रहा 'बड़ा खेला'